लाइफ स्टाइल

डिनर में बनाएं कोकोनट फ्राइड राइस, जानिए रेसिपी

Neha Dani
2 Sep 2021 9:54 AM GMT
डिनर में बनाएं कोकोनट फ्राइड राइस, जानिए रेसिपी
x
आप इसे अचार, दही, पापड़ व चटनी के साथ सर्व करें।

विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व नारियल दिवस के पीछे का उद्देश्य पूरी दुनिया में नारियल के गुणों और फायदों को ले कर जागरूकता फैलाना है। अगर नारियल के गुणों के बात करें तो ये पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वही नरियल के सेवन के सेहत, ब्यूटी और बालों के लिए अनगिनत फायदे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नरियल से बनी चीजों से होने वाले फायदों के चलते, इससे बनी एक ऐसी खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो न सिर्फ टेस्ट से भरपूर है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं।

हम बात कर रहे हैं खास नारियल के चावल की रेसिपी की, तो चलिए समय खराब न करते हुए जानते हैं की इसे कैसे बना सकते हैं और बनाने के लिए आपको क्या क्या चाहिए होगा। तो चलिए जानते हैं
इसके लिए आपको ये सामग्री चाहिए होगी
बासमती चावल - 3 कप (पके हुए)
ताजा नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया)
तेल - 2 बड़े चम्मच
मूंगफली के दाने - 1/4 कप (भूनें हुए)
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
काली सरसों के दाने - ½ छोटा चम्मच
जीरा - ½ छोटा चम्मच
चना/ उड़द दाल - 1-1 छोटा चम्मच (भीगी हुई)
करी पत्ते - 10-12
सूखी लाल मिर्च - 1
नमक - स्वादानुसार
आप इसे ऐसे आसानी से बना सकते हैं
एक पैन में तेल गर्म करके सरसों के दाने भूनें।
अब इसमें जीरा, चना व उड़द दाल सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
फिर इसमें करी पत्ता, लाल मिर्च मोटा तोड़कर तड़का लगाएं।
इसके बाद मसाला भूनने पर इसमें नारियल डालकर पकाएं।
फिर इसमें मूंगफली के दाने डालकर भूनें।
बाद में इसमें नमक और चावल मिलाकर 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
फिर तैयार कोकोनट फ्राइड राइस को सर्विंग प्लेट में निकालें।
आप इसे अचार, दही, पापड़ व चटनी के साथ सर्व करें।


Next Story