लाइफ स्टाइल

बनाए गाजर का पराठा, जानें विधि

Tulsi Rao
4 July 2022 4:56 PM IST
बनाए गाजर का पराठा, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों के मौसम मे गर्मा-गर्म पराठे को दही और चटनी से खाने का स्वाद ही अलग होता है। ताजी सब्जियों के पराठे खाने में लाजवाब लगते हैं। साथ ही इन पराठों को एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है। गोभी, मूली, प्याज, आलू और मेथी के पराठे तो अब तक आप एक न एक बार बना चुके होंगे, लेकिन क्या आपने गाजर का पराठा खाया। गाजर का पराठा खाने में टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं साथ ही गाजर से मिलने वाले फायदों को देखते हुए आपको ये पराठा एक बार जरूर खाना चाहिए। तो जानते हैं गाजर का पराठा बनाने की रेसिपी

सामग्री
आटा, गाजर, नमक, अजवाइन, मिर्ची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और घी
कैसे बनाएं
गाजर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से धो कर छील लें। फिर इसे कद्दूकस करें। कद्दूकर करने के बाद एक सूती कपड़ा लें और उसमें गाजर को डालें। फिर गाजर का सारा पानी निचौड़ दें और ग्लास में निकाल लें। इसे अच्छे से निचौड़े क्योंकि अगर गाजर में पानी रह जाएगा तो पराठा बनाना मुश्किल हो जाएगा। फिर गाजर में नमक, अजवाइन, मिर्ची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया मिलाएं। अगर आप तीखा पराठा खाना पसंद करते हैं को इसमें बारीक कटी हरी मिर्च मिला सकते हैं। अब आटा लगा कर रख दें। इसे लगाने के लिए आप गाजर के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आटे को उसी तरह लगाएं जैसे आप रोटी का आटा लगाते हैं।
जब आटा और गाजर की स्टफिंग तैयार हो जाए तो ब अब पराठा बनाएं। घी से सेकें और गर्मा गर्म पराठे को चटनी या फिर दही से सर्व करें।


Next Story