लाइफ स्टाइल

इस आसान तरीके से घर पर बनाएं Carrot Eye Mask, चेहरा दिखें एक दम चमकदार

Tara Tandi
7 March 2021 6:40 AM GMT
इस आसान तरीके से घर पर बनाएं Carrot Eye Mask, चेहरा दिखें एक दम चमकदार
x
सुंदर व बड़ी आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | सुंदर व बड़ी आंखें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। मगर इसके विपरीत थकी व बेजान आंखें खूबसूरती बिगड़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं पैदा करती है। इसके पीछे कारण घंटों कंप्यूटर पर काम करना, धूल-मिट्टी, अनिद्रा व आंखों की केयर ना करना हो सकता है। ऐसे में आंखों के नीचे पड़े काले घेरे, सूजन, झुर्रियां पड़ने लगती है। इसके अलावा कई महिलाओं को पफीनेस की समस्या भी होती है। वैसे तो इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार में बहुत सी अंडर आई क्रीम व मास्क मिलते हैं। मगर आप चाहे तो गाजर की मदद से घर पर ही नेचुरल अंडर आई मास्क तैयार कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस मास्क के बारे में...

आवश्यक सामग्री -

गाजर -1

एलोवेरा जेल -1 चम्मच

अंडा -1

विधि -

1. सबसे पहले गाजर को धोकर कर छील लें। 2. फिर उस मिक्सी में डालकर पेस्ट बनाएं।

3. इसे बाउल में निकाल कर इसमें अंडे का सफेद हिस्सा और एलोवेरा जेल मिलाएं।

4. आपका अंडरआई मास्क बनकर तैयार है।

अंडरआई मास्क लगाने का तरीका -

1. इसे लगाने से पहले चेहरे को फेसवॉश से धोकर मेकअप उतार लें।

2. फिर आंखों के नीचे इस मास्क को हल्के हाथों से लगाएं।

3. 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।

4. साथ ही कॉटन को गुलाब जल से डुबोकर आंखें बंद करके ऊपर रखें।

5. तय समय के बाद आंखों को ठंडे पानी से साफ कर लें।

6. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।

नोट- वैसे तो इसे सभी नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है। मगर फिर भी स्किन को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

तो चलिए अब जानते हैं इस अंडर आई मास्क को लगाने के फायदे -

- आंखों के नीचे पड़े काले घेरे साफ होंगे।

- धुल-मिट्टी के संपर्क में आने से आंखों पर पड़ी सूजन से छुटकारा मिलेगा।

- दिनभर व घंटों काम करने का असर आंखों पर भी दिखाई देता है। इसके कारण आंखें भी थकी-थकी व बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में इस अंडर आई का इस्तेमाल करने से थकान दूर होने में मदद मिलेगी।

- आंखों में जलन व खुजली की परेशानी दूर होकर ठंडक का अहसास होगा।

- बढ़ती उम्र के लक्षण आंखों के आसपास झुर्रियों के रूप में दिखाई देते हैं। इस मास्क की मदद से आंखों की झुर्रियां दूर होकर त्वचा में कसाव आएगा। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती निखर कर सामने आएगी।

- आंखों के आसपास की स्किन बेहद ही सेंसिटिव व पतली होती है। ऐसे में आई क्रीम इसकी नमी बरकरार रखी जा सकती है।

- डार्क स्‍पॉट्स व पिगमेंटेशन से भी आराम मिलेगी।

Next Story