लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं पत्ता गोभी के पकौड़े, जानें रेसिपी

Bhumika Sahu
2 March 2022 2:30 AM GMT
घर पर बनाएं पत्ता गोभी के पकौड़े, जानें रेसिपी
x
चाय के साथ पकौड़े जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। ज्यादातर घरों में प्याज या आलू के पकौड़े बनते हैं। कुछ लोग मिक्स वेज और पनीर के पकौड़े भी बनाते हैं। यहां आप पत्ता गोभी के पकौड़ों की रेसिपी सीख सकते हैं। ये पकौड़े बनाने में बेहद आसान हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चाय के साथ पकौड़े जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। ज्यादातर घरों में प्याज या आलू के पकौड़े बनते हैं। कुछ लोग मिक्स वेज और पनीर के पकौड़े भी बनाते हैं। यहां आप पत्ता गोभी के पकौड़ों की रेसिपी सीख सकते हैं। ये पकौड़े बनाने में बेहद आसान हैं। ये काफी क्रिस्पी बनते हैं जो कि बहुत टेस्टी भी लगते हैं। अगर आपके यहां कोई ऐसा गेस्ट आया है जो प्याज नहीं खाता तो उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप ईवनिंग स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं साथ ही ब्रेकफस्ट में भी बना सकते हैं। यहां सीख लें इसकी रेसिपी।

सामग्री
पत्ता गोभी, बेसन, चावल का आटा, नमक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हींग, जीरा, हल्दी। आप चाहें तो इसमें पतला काटा प्याज भी डाल सकते हैं।
विधि
पत्ता गोभी को पतला-पतला काट लें। इसके बाद इसमें चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, हींग और जीरा मिला लें। अब इसमें बेसन और चावल आटा लगभग बराबर मात्रा में मिला लें। आपके पास कॉर्नफ्लोर हो तो थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर भी डाल लें। इसमें कटा धनिया भी डाल लें। इन सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। पत्ता गोभी में नमी होती है जब आप सभी चीजों को हाथ से अच्छे से मिलाएंगे तो बेसन और चावल का आटा इसमें अच्छी तरह मिल जाएगा। आपको पानी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आपको जरूरत लग रही हे तो बहुत थोड़ा सा कुछ बूंद पानी डालकर मिला लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें पकौड़े डालकर तल लें। आपका मजेदार नाश्ता तैयार है।


Next Story