लाइफ स्टाइल

काले होंठों को इस तरह बनाएं गुलाबी, तिल के तेल से करें ये कमाल

Shubhra Nandy
7 April 2021 7:38 AM IST
काले होंठों को इस तरह बनाएं गुलाबी, तिल के तेल से करें ये कमाल
x
खूबसूरत होंठ न सिर्फ परफेक्ट लुक देते हैं बल्कि आपकी सुंदरता में चार-चांद भी लगाते हैं.

खूबसूरत होंठ न सिर्फ परफेक्ट लुक देते हैं बल्कि आपकी सुंदरता में चार-चांद भी लगाते हैं. चेहरे की स्किन की तरह ही होंठों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है. होंठों का ख्यान न सिर्फ सर्दियों में बल्कि हर मौसम में रखना जरूरी होती है. होंठों को ड्राईनेस और सन टैन से बचाना जरूरी होता है नहीं तो उनका रंग डार्क (Dark Colour) होने लग जाता है. वैसे तो आपको बाजार में बहुत सारे महंगे प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे जो होंठों को गुलाबी और कोमल (Soft Lips) बनाए रखने का दावा करते हैं. लेकिन आप कुछ आसान और बेहद असरदार घरेलू टिप्स अपनाकर भी अपने होंठों की उचित देखभाल कर सकते हैं. जिनके होंठ किसी वजह से डार्क हो गए हैं, वह लोग अपने होंठों का गुलाबीपन वापिस लाने के लिए तिल के तेल (Sesame Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताते हैं जिसमें आप तिल के तेल को शामिल कर होंठों का कालापन दूर कर सकते हैं.

होंठों के कालेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
हल्‍दी और तिल के तेल का लिप मास्‍क लगाएं
सामग्री
आधा छोटा चम्‍मच तिल का तेल
चुटकीभर हल्‍दी
ऐसे करें अप्लाई
-एक बाउल में तिल के तेल में हल्‍दी पाउडर को मिक्‍स करें.
-इस होममेड लिप मास्‍क को होंठों पर लगाएं.
-30 मिनट के लिए इस लिप मास्‍क को लगा हुआ छोड़ दें.
-बाद में होंठों को पानी से साफ कर लें.
-हल्‍दी में ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं.
-होंठ यदि सन टैनिंग की वजह से काले हो गए हैं तो इस लिप मास्‍क को रोज लगाएं, होंठों का कालापन दूर हो जाएगा.
तिल और नारियल के तेल का लिप बाम लगाएं
सामग्री
एक छोटा चम्‍मच तिल का तेल
आधा छोटा चम्‍मच नारियल का तेल
ऐसे करें अप्लाई
-एक बाउल में दोनों तेल अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें.
-अब इस मिश्रण को होममेड लिप बाम की तरह होंठों पर इस्‍तेमाल करें.
-दिन में यदि आप 2 बार इस मिश्रण से होंठों की मसाज करते हैं तो आपके होंठों का कालापन दूर हो जाएगा.
-आप चाहें तो केवल तिल के तेल का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं.
-रात में सोने से पहले यदि आप इस मिश्रण को होंठों पर लगा कर सो जाएंगे तो आपके होंठ गुलाबी और कोमल हो जाएंगे. (


Next Story