- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाएं बंगाल की...
लाइफ स्टाइल
घर पर बनाएं बंगाल की फेमस लाल कद्दू की चटनी, जानें Recipe
Triveni
24 May 2021 10:24 AM IST

x
कद्दू की सब्जी का स्वाद भले ही आपको अच्छा न लगता हो लेकिन बंगाली लाल कद्दू की चटनी का जायकेदार टेस्ट आपको कद्दू का दीवाना बना देगा।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कद्दू की सब्जी का स्वाद भले ही आपको अच्छा न लगता हो लेकिन बंगाली लाल कद्दू की चटनी का जायकेदार टेस्ट आपको कद्दू का दीवाना बना देगा। जी हां खाने के साथ परोसी गई यह बंगाली चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देती है बल्कि आपकी भूख को भी बढ़ाने का काम करती है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह स्वीट और स्पाइसी टेस्टी लाल कद्दू की चटनी।
बंगाली लाल कद्दू की चटनी बनाने के लिए सामग्री
-250 ग्राम कद्दू
-100 ग्राम शक्कर
-1 टेबलस्पून तेल
-4-5 लहसुन की कलियां
-1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-½ टीस्पून गरम मसाला
-1 नींबू
-50 ग्राम सिरका (विनेगर)
बंगाली लाल कद्दू की चटनी बनाने की विधि-
बंगाली लाल कद्दू की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छीलकर उसे बारीक पीस लें। अब कद्दू को छीलकर काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करके पिसा हुआ लहसुन डालकर भुनें। अब लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर उन्हें अच्छे से भून लें। उसके बाद कद्दू के टुकड़े डालकर आंच कम करके कद्दू को पकाएं। अब इसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह पकाएं और ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद पके हुए कद्दू में सिरका मिलाकर उसे पीस लें।कद्दू को पीसने के बाद इसमें नींबू का रस और नमक मिलाएं। आपकी कद्दू की स्वादिष्ट और खट्टी-मीठी चटनी बनकर तैयार है।
Next Story





