लाइफ स्टाइल

बनाए उड़द दाल से बनी बेड़मी पुरी, आलू टमाटर की सब्जी के साथ देगी बेहतरीन स्वाद

Kajal Dubey
18 Aug 2023 10:46 AM GMT
बनाए उड़द दाल से बनी बेड़मी पुरी, आलू टमाटर की सब्जी के साथ देगी बेहतरीन स्वाद
x
वीकेंड स्पेशल में क्या बनाया जाए इसका चुनाव करना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। सर्दी के इस मौसम में पुरी खाने का अपना अलग ही मजा होता हैं। लेकिन आज हम आपके लिए साधारण पुरी नहीं बल्कि उड़द दाल से बनी बेड़मी पुरी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद चखने के बाद आप आटे-मैदे की पुरी का स्वाद भी भूल जाएंगे। स्वादिष्ट आलू-टमाटर सब्जी के साथ इसका जायका और बढ़ जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
उड़द की दाल - 70 ग्राम
गेहूं का आटा - 150 ग्राम
हरी मिर्च - 2
मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच
हींग - 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
अदरक 1 इंच
सौंफ पाउडर - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
रिफाइंड तेल - 2 कप
कसूरी मेथी - ऑप्शनल
बनाने की विधि
- सबसे पहले उड़द दाल को रातभर (6 से 8 घंटे) पानी में भिगोएं। सुबह इसे हाथों से मसलकर छिलके अलग कर लें। इसके बाद इसे मिक्सी में स्मूद पीस लें। आप चाहे तो बाजार से पीसी हुई दाल भी ला सकते हैं।
- इसके बाद गेहूं का आटा, दाल पेस्ट, तेल, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर, हींग और लाल मिर्च पाउडर, कुटी हुई कसूरी मेथी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे को कम से कम 10 मिनट के लिए रख दीजिए।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर पूरी के लिए लोई बनाएकर बेलें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
- जब पुरी दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इसे निकालकर पेपर पर रख दें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
- लीजिए आपकी पुरी बनकर तैयार है।
Next Story