लाइफ स्टाइल

घर पर बनाकर लें कच्चे आम की मीठी खीर का लजीज स्वाद

Kajal Dubey
28 May 2023 2:15 PM GMT
घर पर बनाकर लें कच्चे आम की मीठी खीर का लजीज स्वाद
x
गर्मियों में आम का सीजन हैं जिसमें आम से बने कई व्यंजनों का स्वाद लिया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कच्चे आम की मीठी खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद सभी को पसंद आता हैं। कम समय में इसका बेहतरीन जायका मिल जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 4 कच्चे आम (कद्दूकस किए हुए)
- 1 कप शक्कर
- आधा लीटर कंडेंस्ड मिल्क
- आधा लीटर दूध
- आधा टीस्पून इलायची पाउडर
- थोड़े-से केसर
- थोड़े-से बादाम और काजू (कटे हुए)
- थोड़े-से किशमिश
बनाने की विधि
- कद्दूकस किए हुए कच्चे आम को पानी में 4-5 बार अच्छी तरह से धो लें।
- पैन में 2 कप पानी और कद्दूकस किए हुए आम डालकर 5 मिनट तक उबाल लें।
- आम के नरम होने पर आंच बंद कर दें। सूती कपड़े से छान लें।
- पल्प को निकालकर अलग रखें।
- पैन में दूध गर्म करें। लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
- एक चौथाई रह जाने पर शक्कर, इलायची पाउडर और केसर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- कच्चे आम का पल्प डालकर 5 मिनट तक पकाएं। आंच बंद कर दें।
- बादाम-काजू-किशमिश से सजाकर सर्व करें।
Next Story