- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चों के लिए घर पर...
लाइफ स्टाइल
बच्चों के लिए घर पर बनाएं Apple Jam, जानें बनाने की रेसिपी
Rani Sahu
5 July 2021 7:28 AM GMT

x
बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं होममेड Apple Jam
बच्चों को ब्रेड पर जैम लगाकर खाना खूब पसंद होती है। इसका खट्टा मीठा स्वाद बच्चों के साथ बड़ों को भी अच्छा लगता है। ऐसे में आप इसे बाहर से खरीदने की जगह पर घर पर कुछ ही मिनटों में आसानी से तैयार कर सकती है। चलिए आज हम आपको खास एप्पल यानी सेब जैम बनाने की रेसिपी बताते हैं...
सामग्री
सेब- 4-5 (छिले और कटे हुए)
पीसी चीनी- 4 कप
पानी- 1 गिलास
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर- 2 छोटे चम्मच
विधि
. पैन में मीडियम आंच पर पानी उबालें।
. एक उबाल आने पर इसमें सेब और नींबू का रस मिलाएं।
. प्लेट से पैन ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक सेब पकाएं।
. सेब नर्म होने पर चम्मच से इसे मैश करके चीनी मिलाएं।
. इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं।
. अब इसमें इलायची पाउडर मिलाकर एक चम्मच प्लेट में निकालें।
. अगर उसमें पानी बहे तो जैम को और पकाएं।
. तैयार जैम को ठंडा करके जार में स्टोर कर लें।

Rani Sahu
Next Story