लाइफ स्टाइल

घर पर ऐसे बनाएं आंवला हेयर ऑयल, कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल

SANTOSI TANDI
13 Sep 2023 12:57 PM GMT
घर पर ऐसे बनाएं आंवला हेयर ऑयल, कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल
x
कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल
आंवला खाने से शरीर को कोई तरह के फायदे मिलते हैं। इसलिए डॉक्टर द्वारा रोजाना एक आंवला खाने की सलाह दी जाती है। आंवला न केवल शरीर बल्कि बालों के लिए भी लाभाकारी होता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व है।
लंबे बाल भला किसी नहीं पसंद, लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और बालों की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण बालों के ग्रोथ रुक जाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल कमर जितने लंबे हो जाए, तो इसके लिए आप आंवला का इस्तेमाल कर सकती हैं। हमारी दादी-नानी हमेशा से बालों में तेल लगाने के लिए कहती हैं। तेल लगाने से बाल मजबूत के साथ-साथ लंबे भी हो जाते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए आंवला के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
अब आपको लग रहा होगा कि बाजार से तेल खरीदने की जरूरत पड़ेगी। नहीं, आप घर पर ही आसानी से आंवला का तेल को बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आंवला का तेल और इसके फायदे।
घर पर आंवला का तेल कैसे बनाएं
तेल बनाने के लिए आपको आधा किलो आंवला चाहिए होगा।
आंवला को अच्छे से धो लें।
अब आंवला को कद्दूकस करके इसका जूस निकाल लें।
आंवला के जूस में नारियल तेल मिक्स करें।
लीजिए बन गया आपका लंबे बालों के लिए आंवला का तेल।
आंवला का तेल बनाने का तरीका?
आप आंवला का तेल कई तरीकों से बना सकती हैं। आंवला को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। आंवला के पाउडर में ऑलिव ऑयल मिलाएं और इस तेल का इस्तेमाल आप लंबे बालों के लिए कर सकती हैं। आंवला को सुखने में समय लगेगा। इसलिए आप चाहें, तो बाजार से आंवला पाउडर भी खरीद सकती हैं।
क्या आंवला के तेल से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है? (How To Use Amla For Long Hair)
सर्दियों के मौसम में रूसी की समस्या बेहद आम है। कुछ लोगों के बाल में हमेशा रूसी रहती है। अगर आप डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना चाहती हैं, तो आपको बालों में आंवला के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या नहीं होती है।
फंगल इंफेक्शन से बचाए
स्कैल्प को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। वरना, डैंड्रफ से लेकर फंगल इन्फेक्शन तक की समस्या हो जाती है। स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने के लिए आप आंवला के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना आंवला के तेल से स्कैल्प को मसाज देने से फायदा होगा।
क्या आवंला के तेल से बाल मजबूत होते हैं
अगर बाल मजबूत नहीं होते हैं, तो यह आसानी से टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। स्ट्रॉन्ग बालों के लिए आपको किसी महंगे हैं शैंपू का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आंवला का तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए क्या करें?
आजकल कम उम्र में ही बच्चों के बाल सफेद होने लगे हैं। बालों के सफेद होने के कारण शरीर में मेलानिन की कमी से लेकर बालों में केमिकल हेयर ट्रीटमेंट करवाना है। बालों को असमय सफेद होने से बचने के लिए आंवला का तेल फायदेमंद होगा। आंवला में आयरन पाया जाता है, जो बालों को काला करने में मदद करता है। इसलिए सामान्य तेल की बजाय बालों में आंवला तेल का इस्तेमाल करें।
झड़ते बालों की परेशानी को कम कैसे करें?
गर्म पानी से बाल धोने के कारण बाल झड़ने लगते हैं। बालों की सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप आंवला के तेल का उपयोग कर सकती हैं।
हेयर केयर टिप्स
बालों की ग्रोथ रूके नहीं, इसके लिए आपको हेयर केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। यानी बालों को अच्छे से हेयर वॉश करना। बालों में तेल लगाना।
बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। मास्क के उपयोग से बाल अच्छे हो जाते हैं।
बालों में केमिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें। ये बालों को डैमेज करते हैं, जिनसे हेयर ग्रोथ रूक जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story