- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में बनाएं...

x
Aloe Vera Ladoo : सर्दियों के समय में अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में पुरानी चोट का दर्द भी उभर कर काफी तकलीफ देता है। ऐसे में डॉक्टरर्स लगातार लोगों को डाइट में उन चीजोंं को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनकी शरीर में गर्मी आती है। इन्ही चीजों में शामिल है ग्वारपाठा यानी कि एलोवेरा (Aloe Vera)। आपने एलोवेरा को शरीर के बाहर लगाने के कई फायदे सुने होंगे। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने से लेकर चेहरे पर ग्लो लाने तक में मददगार हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा का लड्डू भी शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसी के चलते आज हम आपको एलोवेरा के लड्डू बनाने का तरीका और इसे खाने के फायदे बताएंगे।
एलोवेरा के लड्डू बनाने का तरीका
राजस्थान के करौली में स्थित नामदेव मिष्ठान भंडार में भारी मात्रा में एलोवेरा के लड्डू बनाए जाते हैं। इसके मालिक महेश चंद्र नामा ने बताया कि, लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पानी में ग्वारपाठे को अच्छी तरह धोया जाता है। इसके बाद उसके साइड के कांटों को निकालकर एलोवेरा को दो भाग करके उसके अंदर के गूदे को अलग बर्तन में निकाल लिया जाता है।
अब इसमे गेहूं का मोटा आटा लेकर उसमें मात्रा के हिसाब से देशी घी मिलाकर उसको गूंध लेते हैं। गूंधने के बाद आटे के गोल लड्डू बनाए जाते हैं। इसके बाद इन लड्डुओं को को फिर कड़ाही में डालकर देशी घी में सिकाई की जाती है। ताकि ये देशी घी से मिलने वाले लाभों को शरीर तक पहुंचा सके। इसमे भारी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।
महेश नामा के मुताबिक, उनकी दुकान पर बनने वाले लड्डू राजस्थान से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक भेजे जाते हैं। इनके सेवन से शरीर में भी काफी लाभ मिलता है।
जानें इसके लाभ
सर्दियों के इस मौसम में हम सभी के घर में गुड़ और तिल मिलाकर खाने की चीजें बनाई जाती हैं। इसके सेवन के शरीर में कई तरह के लाभ होते हैं। इनके अलावा आज हम आपको एलोवेरा के लड्डू खाने के फायदे बता रहे हैं।
एलोवेरा के लड्डुओं में मेवे के साथ सिका हुआ आटा होने की वजह से ये कई तरह के रोग विकारों में लाभदायक है। इसके सेवन से बुजुर्गों की हड्डियों के दर्द में काफी लाभ मिलता है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story