- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में बनाएं...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी Mango Coconut Smoothy, जाने विधि
Ritisha Jaiswal
31 May 2022 8:10 AM GMT

x
गर्मी के मौसम में आम खाने का अलग ही स्वाद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
गर्मी के मौसम में आम खाने का अलग ही स्वाद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आप आम से कई तरह की रेसिपीज बना सकती हैं। आज आपको आम और नारियल से बनी स्मूदी बनाने के बारे में बताएंगे। इन ड्रिंक को पीकर आप सारा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप अपने दिन की शुरुआत इस हेल्दी ड्रिंक से साथ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...
सामग्री
आम - 3 कप ( कटे हुए)
दूध - 2 कप
नारियल - 3 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
अखरोट - 2-3
बादाम - 6-7
काजू - 6-7
किश्मिश - 6-7
आइस क्यूब्स - 5-6
गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी Mango Coconut Smoothy
गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी Mango Coconut Smoothy
गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी Mango Coconut Smoothy
1. सबसे पहले आप के छोटे-छोटे टुकड़े करके एक बाउल में रख दें।
2. फिर मिक्सर में कटे हुए आम को डाल दें।
3. इसके बाद इसमें दूध और नारियल डाल दें।
4. अब आप उसमें बादाम, काजू और किश्मिश डाल दें।
5. मिक्सर को बंद कर दें और सारी सामग्री को अच्छे से ग्राइंड कर लें।
6. थोड़ी देर के बाद आप उसे किसी गिलास में निकाल लें।
7. आपकी स्मूदी बनकर तैयार है। यदि आप उसे पतला करना चाहते हैं तो थोड़ा सा पानी मिला दें।
8. फिर इसमें आइस क्यूब्स डालें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
9. आपकी ठंडी-ठंडी मैंगो कोकोनट स्मूदी बनकर तैयार है। गिलास में डालकर सर्व करें।

Ritisha Jaiswal
Next Story