- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- झुर्रियों को कम करने...
लाइफ स्टाइल
झुर्रियों को कम करने में मदद करता है मक्के का आटा
Apurva Srivastav
6 March 2023 3:44 PM GMT

x
मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना खूब पसंद करते हैं। मक्के के आटे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है।आप इसका इस्तेमाल कर त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह टैनिंग और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इस आटे के इस्तेमाल से आप ड्राइनेस, मुंहासे से भी छुटकारा पा सकते हैं।इसमें मौजूद विटामिन-डी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। तो चलिए जानते हैं, इस आटे से फेस मास्क कैसे बनाएं।
मक्के का आटा, शहद और दूध का पैक
एक बाउल में एक-दो चम्मच मक्के का आटा लें, इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक-दो बार कर सकते हैं।
मक्के का आटा और दही का पैक
यह फेस पैक टैनिंग की समस्या के लिए सहायक है। इसके लिए एक छोटे बाउल में एक चम्मच दही लें, इसमें मक्के का आटा मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा पर जैतून के तेल से मसाज करें।
कॉर्नफ्लोर, नारियल तेल और ओटमील का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच ओटमील पाउडर और एक चम्मच नारियल तेल लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
आप चेहरे पर कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर निखरी त्वचा पा सकते हैं। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद करता है। अगर आप हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story