- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- करोड़ों की संपत्ति के...
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिए उनकी लाइफस्टाइल के बारे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। एमएस धोनी क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक लीजेंड हैं, जिन्होंने इस खेल को एक नए आयाम पर पहुंचाया। विश्व कप हो या आईपीएल सीरीज, धोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। खिलाड़ी होने के साथ ही एक कप्तान के तौर पर भी धोनी सफल रहे। धोनी के नाम कई उपलब्धियां हैं। वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाकर धोनी ने इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय क्रिकेट टीम का दमखम दिखाया। आईपीएल के दौरान सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नेतृत्व करते हुए कई बार जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी ने छोटी छोटी गलियों में छोटे से बल्ले से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी लेकिन आज वह दुनियाभर के महान क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं। धोनी ने अपने दम पर केवल शोहरत ही नहीं बल्कि इज्जत, काफी पैसा, करोड़ों की संपत्ति और एक शानदार लग्जरी लाइफ भी कमाई है। चलिए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।