लाइफ स्टाइल

Maharashtrian Chutney Recipes स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी ये महाराष्ट्रीयन चटनी

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 2:26 AM GMT
Maharashtrian Chutney Recipes  स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी ये महाराष्ट्रीयन चटनी
x
Maharashtrian Chutney Recipes: महाराष्ट्र में बनने वाली चटनी की है, तो वह ज़्यादा तीखी होती है। जिसके कारण अक्सर लोग इन चटनियों का अपनी थाली का हिस्सा बनाते हैं। अगर आपको भी तीखा खाना काफी पसंद है तो ऐसे में आप महाराष्ट्रियन चटनियों को ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ महाराष्ट्रियन चटनियों के बारे में बता रहे हैं|
शेंगदाना चटनी
शेंगदाना चटनी खाना लोग काफी पसंद करते हैं। यह वास्तव में मूंगफली की चटनी होती है, जिसे बनाते समय लहसुन का भी इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन के कारण इस चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
आवश्यक सामग्री-
1 कप भुनी हुई मूंगफली
2-3 लहसुन की कलियां
2-3 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
तड़के के लिए
1 चम्मच तेल
1 चम्मच सरसों के दाने
1 टहनी करी पत्ता
शेंगदाना चटनी बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक कप मूंगफली को भून लें।
अब भुनी हुई मूंगफली, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और नमक को थोड़े से पानी के साथ पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें।
तैयार चटनी को एक कटोरे में निकाल लें।
अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें।
इसमें करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
चटनी पर तड़का डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
आप इसे भाकरी, चावल या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story