- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जुबान पर जादू और दिमाग...
लाइफ स्टाइल
जुबान पर जादू और दिमाग में खुराफात, इन जन्मतिथियों वाले लोगों से हर कोई हो जाता है इम्प्रेस
SHIDDHANT
25 Nov 2025 7:52 PM IST

x
Delhi दिल्ली। जुबान पर जादू और दिमाग में खुराफात… हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनसे मिलते ही बस दिल खुश हो जाता है और लोग उनकी हर बात सुनते ही रह जाते हैं। ये लोग सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि बेहद चालाक और हाजिरजवाबी भी होते हैं। ऐसे लोग हर हालात में खुद को ढालना जानते हैं और उनके सामने कोई भी स्थिति छोटी नहीं लगती।
अंक शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31 है, तो आपका मूलांक 4 है। इन लोगों में एक अलग ही क्रिएटिविटी होती है। ये थोड़े कम इमोशनल होते हैं, लेकिन उनकी तेज सोच और समझदारी के आगे ये कोई कमी महसूस नहीं होने देते। उनकी बातों में कुछ ऐसा आकर्षण होता है कि सामने वाला बस उन्हें सुनता ही रह जाता है और यही वजह है कि लोग जल्दी ही इन पर भरोसा कर लेते हैं।
मूलांक 4 वाले लोग राजनीति में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उनके पास सोचने और समझने की ऐसी क्षमता होती है कि मुश्किल से मुश्किल मामले भी उनके लिए आसान लगने लगते हैं। वहीं, अगर बात करें धन कमाने की, तो ये लोग शेयर बाजार, सट्टा, लॉटरी जैसी चीजों में भी अच्छा कमाते हैं। राहु ग्रह का आशीर्वाद इनके साथ होता है, इसलिए जोखिम लेने से भी पीछे नहीं हटते।
इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये हमेशा कुछ नया करने की सोच में रहते हैं। एडवेंचर और रिस्क उन्हें पसंद है। दूसरों की सलाह सुनना इनको बहुत भाता नहीं, क्योंकि ये हमेशा अपने हिसाब से चीजों को देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इनके फैसले अक्सर अलग और हटके होते हैं। लेकिन, इसी सोच और आत्मविश्वास की वजह से ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
मूलांक 4 वाले लोग मजाकिया भी होते हैं। थोड़ा चुलबुलापन भी इनके स्वभाव में होता है। इनके ह्यूमर और बातचीत का अंदाज लोगों को उनकी ओर खींच लेता है और जब ये खुलकर बात करते हैं, तो सामने वाला बस उनके जादू में खो जाता है। इस वजह से ये लोग दोस्तों और परिवार में हमेशा चर्चित रहते हैं।
सिर्फ यही नहीं, मूलांक 4 वाले लोगों में नेतृत्व का भी गुण होता है। ये किसी भी समूह में आसानी से नेतृत्व कर लेते हैं और लोगों को अपनी सोच के साथ जोड़ना जानते हैं। इनकी बुद्धिमानी, हाजिरजवाबी और रणनीति बनाना इन्हें अलग ही मुकाम देती है। चाहे किसी पार्टी, ऑफिस या सामाजिक काम की बात हो, ये लोग हर जगह अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
Tagsअंक शास्त्रमूलांक 4जन्मतिथि 4132231क्रिएटिविटीनेतृत्वहाजिरजवाबीचालाकीजोखिम लेनाराजनीतिव्यापारएडवेंचरमजाकियाआकर्षक व्यक्तित्वजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





