लाइफ स्टाइल

सिल्क की सफेद शर्ट में दिखी माधुरी, नजाकत ने सभी को बनाया दीवाना

Mohammed Raziq
26 Aug 2023 12:35 PM IST
सिल्क की सफेद शर्ट में दिखी माधुरी, नजाकत ने सभी को बनाया दीवाना
x
नजाकत ने सभी को बनाया दीवाना
माधुरी दीक्षित को अपनी अदाओं और डांस के लिए जाना जाता हैं जो अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करती हैं। इसी के साथ माधुरी अपने लुक को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। 53 साल की उम्र में भी माधुरी अपने लुक और खूबसूरती से सभी को दीवाना बना रही हैं। हाल ही में माधुरी सिल्क की सफेद शर्ट में नजर आई जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा हैं। सिल्क की सफेद शर्ट और स्कर्ट संग उनका लुक काबिलेतारीफ है। वो हर लुक को इतना ग्रेसफुली कैरी करती हैं कि उनकी नजाकत नए उम्र की हीरोइनों को मात दे रही है।
माधुरी ने बोहेमियन लुक को फॉलो करते हुए इस बार डांस शो के लिए गुलाबी रंग की स्कर्ट का चुनाव किया है। जिस पर पारसी गारा एंब्रायडरी की गई है। जिसे वो सफेद रंग की सिल्क की शर्ट ब्लाउज के साथ मैच करते दिखीं। वहीं उनका ये लुक आने वाले वेडिंग सीजन में किसी भी लड़की का चहेता आउटफिट बन सकता है।
वहीं माधुरी ने इस सिल्क की प्लेन शर्ट को बटन डाउन स्टाइल के साथ कलरफुल बनाने के लिए ग्रीन रंग के स्टोन का नेकलेस पहना है। जो पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। वहीं बात करें मेकअप की तो मेसी कर्ली हेयर डू के साथ मॉव कलर की लिपस्टिक और स्मोकी आईज वाला लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।
Next Story