लाइफ स्टाइल

डॉक्टर श्रीराम नेने की सादगी पर फिदा हो गई थीं माधुरी दीक्षित, जानें कपल से जुड़ी कुछ खास बातें

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 10:05 AM GMT
डॉक्टर श्रीराम नेने की सादगी पर फिदा हो गई थीं माधुरी दीक्षित, जानें कपल से जुड़ी कुछ खास बातें
x
डॉक्टर श्रीराम नेने की सादगी
90 के दशक में माधुरी दीक्षित के सामने कोई भी एक्ट्रेस नहीं टिकती थी। कई बड़े एक्टर अभिनेत्री को पसंद करते थे लेकिन डॉक्टर श्रीराम नेने के इश्क में पड़ी माधुरी ने करियर के साथ-साथ इस प्यार को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन माधुरी श्रीराम नेने की सादगी पर फिदा हो गई थीं। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बने उसके बाद यह दोस्ती प्यार में कब बदला पता ही नहीं चला।
भा गई श्रीराम की संजीदगी
माधुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि- वह श्रीराम की सादगी को देखकर काफी हैरान हो गई थी। अभिनेत्री ने कहा था कि- श्रीराम को यह तक पता नहीं था कि मैं इंडिया में कितनी पॉपुलर हूं। वहीं माधुरी ने इस इंटरव्यू में आगे यह भी कहा था कि- उन्होंने जिस जुनून के साथ अपने प्रोफेशन और अपने मरीजों के बारे में बातें शेयर की थीं, वे मेरे दिल को छू गई।
17 अक्टूबर साल 1999 को माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने के साथ शादी के बंधन में भी बंध गई थी। कपल एक साथ काफी प्यारें लगते हैं। कई अवार्ड शो में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने को एक साथ नजर आ चुके है।
इसे भी पढ़ें :'दिल तो पागल है' से लेकर 'देवदास' तक, माधुरी दीक्षित की इन 5 फिल्मों को कर सकती हैं आप रिवॉच
कपल की ओपिनियन नहीं मिलती
बता दें कि माधुरी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि- हम दोनों के ओपिनियन सेम नहीं हैं, पर हां गोल जरूर सेम हैं। कभी डेसिग को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर हमारे बीच नोकझोंक चलती रहती हैं। कई बार बच्चों को लेकर भी हमारी ओपिनियन नहीं मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें :पहली बार ऐसे मिले थे माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत कर रही हैं। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आरिन और रयान है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story