मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर वरुण धवन को बर्थडे विश किया

Admin4
24 April 2021 12:14 PM GMT
माधुरी दीक्षित ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर वरुण धवन को बर्थडे विश किया
x
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन शनिवार को 24 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन शनिवार को 24 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थ डे की बधाई और शुकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक फोटो शेयर वरुण धवन को बर्थडे विश किया है।

माधुरी दीक्षित ने वरुण धवन को बर्थडे विश कते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक रियलिटी शो की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अभिनेत्री के साथ डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर एक रियलिटी शो की है, जहां वरुण अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

इस फोटो में अभिनेता वरुण धवन और माधुरी दीक्षित मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो में माधुरी गोल्डन कलर की साड़ी में तो वरुण ब्लैक कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर को ट्विटर पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वरुण धवन, आपका आगे आने वाले वर्ष आपके लिए उतना ही आकर्षक हो, जितने तुम है। बहुत सारा प्यार।' माधुरी की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रहा है।
आपको बता दें कि वरुण धवन और माधुरी दीक्षित ने करण जौहर के प्रोडेक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म कलंक में पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। फिल्म में वरुण धवन और माधुरी के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर शामिल हैं। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनाया गया है।

वहीं बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म भेडिया में नजर आने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। हाल ही उन्होंने भेडिया के अरुणाचल प्रदेश शेड्यूल को रैप अप किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी थी। इसके अलावा वो फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर नजर आने वाली हैं।


Next Story