लाइफ स्टाइल

भाग्यशाली महिलाओं में होते ये खास गुण, ऐसे लगाएं पता

Teja
1 Dec 2021 8:39 AM GMT
भाग्यशाली महिलाओं में होते ये खास गुण, ऐसे लगाएं पता
x

भाग्यशाली महिलाओं में होते ये खास गुण, ऐसे लगाएं पता

व्यक्ति से शरीर अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव, गुण और अवगुण के बारे में बताया गया है. जिस प्रकार हथेली की रेखाओं को देखकर इंसान के भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है.


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | समुद्र शास्त्र में व्यक्ति से शरीर अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव, गुण और अवगुण के बारे में बताया गया है. जिस प्रकार हथेली की रेखाओं को देखकर इंसान के भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है. उस प्रकार पैर, हाथ, उंगलियों की बनावट से किसी के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है. समुद्र शास्त्र मुताबिक जानते हैं कि किन गुणों से युक्त महिलाएं भाग्यशाली मानी जाती है.
समुद्र शास्त्र के मुताबिक भाग्यशाली महिला
जिन महिलाओं का रंग गोरा हो, माथा, दांद और मुंह चिकना हो वे भाग्यशाली माना जाती हैं. ऐसी महिलाएं अपने कुल-खानदान का नाम रोशन करती हैं. इतना ही नहीं ऐसी महिला को ससुराल की तरफ से भी बहुत प्यार और सम्मान मिलता है.
-जिन महिलाओं की आंखों का ऊपरी भाग हल्के लाल रंग की हो, आंखों की पुतलियां काले रंग की हो या आंख का उजला हिस्सा गाय-दूध जैसा हो और भौंहें काले रंग की हो तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की चाल मतवाले हाथी तरह होती है, साथ ही अगर उसकी कमर बाधिन की तरह पतली हो तो ऐसी महिलाएं जीवन में सभी सुख पाती हैं.
-जिन महिलाओं की हथेली की रेखाएं गुलाबी, चिकनी, गहरी और स्पष्ट होती हैं. इन्हें सौभाग्यवती माना गया है. साथ ही इन्हें सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की उंगलियां सुंदर, लंबी और गोल होती हैं वे अपने जीवनसाथी के लिए भी भाग्यशाली होती हैं.
-जिस महिला का मुंह चांद के समान गोल, रंग बिलकुल गोरा, आंखें बड़ी और होंठ हल्की लाल हो तो ऐसी महिला अपने पति का हर पल साथ देने वाली होता है.
-जिन लड़कियों का चेहरा चंद्रमा के समान गोरा, आंखें लालिमा लिए हुए हों तो ऐसी लड़कियां जीवन में सभी सुखों का आनंद लेती हैं. साथ ही विवाह के बाद अपने पति का हर पल साथ देती हैं.


Next Story