लाइफ स्टाइल

Low Calorie Food for Weight Loss: इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, जानें वजह

Admin4
27 Jun 2022 10:27 AM GMT
Low Calorie Food for Weight Loss: इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, जानें वजह
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ता वजन लगभग हर व्यक्ति के लिए एक बड़ी परेशानी है। मोटापे से पर्सनालिटी पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही यह सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि आजकल जीरो या लो कैलोरी फूड की मांग बहुत बढ़ गई है।

जीरो या लो कैलोरी फूड्स

लो कैलोरी फूड्स ़पचाने में आसान होते हैं और शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं जिससे फैट इकट्ठा नहीं होता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती है। लेकिन बात सिर्फ यहीं नहीं रुक जाती है, कुछ लोगों के लिए लो कैलोरी फूड एक सजा की तरह हो जाता है क्योंकि वो मनपसंद खाना नहीं खा पाते हैं। हम आपको ऐसे कुछ आहारों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको स्वाद भी मिलेगा और वजन भी नियंत्रित रहेगा। आइए जान लेते हैं कुछ लो कैलोरी फूड्स के बारे में...

पोहा - महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की लोकप्रिय डिश पोहा एक लो कैलोरी फूड है। आपकी वेट लॉस जर्नी में पोहा कुछ अच्छा खाने की क्रेविंग को कम कर सकता है। आलू, प्याज, मटर, मूंगफली और नींबू का रस डालकर इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं

मूंग की दाल का चीला - मूंग की दाल लो कैलोरी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है। इसका चीला बनाने के लिए मूंग दाल को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें और बाद में पीस लें। दाल के बैटर में नमक और मनपसंद सब्जियां डालकर तवे पर सेंक लें और इसका लुत्फ उठाएं।

ओट्स इडली - ज्यादातर इडली को चावल के आटे या सूजी से बनाया जाता है। लेकिन आप लो कैलोरी फूड की तलाश में हैं तो इसे ओट्स के साथ भी बना सकते हैं। स्वाद में यह भी लाजवाब होती है।

अंकुरित सलाद - इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, वजन घटाने के आपके सफर में यह बहुत फायदेमंद है। इसके लिए रातभर मूंग दाल, चना, मोठ आदि भिगोकर रख दें और अगले दिन इसकी चाट बनाकर खाएं।

खीरे का रायता - यह लो कैलोरी होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाएगा। गर्मियों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो जाएगी।

वेजिटेबल उपमा - आप कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का सोच रहे हैं तो उपमा एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां डालें और इस लो कैलोरी फूड का आनंद लें।

छाछ - बटरमिल्क या छाछ में फैट बहुत कम होता है और यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। आपको कुछ हल्का खाने या पीने का मन है तो उसकी जगह आप छाछ पी सकते हैं।

ढोकला - ढोकला भी लो कैलोरी डाइट फॉलो कर रहे लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। यह लोकप्रिय गुजराती डिश बिना चिकनाई के बनती है इसलिए इसे लो कैलोरी फूड माना जाता है।

Next Story