लाइफ स्टाइल

30 की उम्र के बाद वजन घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 8:51 AM GMT
30 की उम्र के बाद वजन घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स
x
घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स
आज के समय में मोटापे की समस्या काफी आम हो गई है। उम्र बढ़ने के साथ मोटापे की समस्या कई बार ज्यादा देखने को मिलती है। खासकर, महिलाओं के लिए कई बार 30 की उम्र पार करने के बाद वजन कम करना मुश्किल होता है। कई बार महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ खुद पर ध्यान देना कम कर देती हैं, जिसके चलते वजन बढ़ जाता है और इसे कम करना भी मुश्किल होता है। अगर आप भी 30 की उम्र पार कर चुकी हैं और वजन का ज्यादा होना आपको परेशान कर रहा है, तो वेट लॉस के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स की मदद लें। यह जानकारी डॉक्टर नीता देशपांडे, चीफ मेडिकल ऑफिसर, एलेवेट नाउ (Elevate Now), दे रही हैं।
क्या वाकई 30 की उम्र के बाद वजन कम करना मुश्किल होता है
30 की उम्र के बाद या 30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते महिलाओं को अपने वजन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन बढ़ने के चांसेज भी अधिक हो सकते हैं। इस उम्र के आस-पास महिलाएं प्रेंग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी से गुजरती हैं, जिसके चलते वेट गेन हो सकता है। अगर आप 30 की उम्र को पार कर चुकी हैं या इसके आस-पास हैं और आपका वेट गेन हो रहा है या फिर वेट लॉस में मुश्किल आ रही है, तो सबसे पहले डॉक्टर से ये चेक करवाएं कि ऐसा किसी हेल्थ कंडीशन की वजह से तो नहीं है। इंसुलिन रेजिस्टेंस, पीसीओएस या फिर थायरॉइड की वजह से वजन अचानक बढ़ सकता है।
30 की उम्र के बाद वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स कंडीशन की वजह से आपको वजन कम करने में मुश्किल आ रही है, तो उसे रिवर्स करने के लिए एक्सपर्ट की मदद लें।
ऑयली फूड, शुगर वाली चीजों और एल्कोहल से परहेज करें।
शरीर को हाइड्रेट रखें। पानी की कमी होने पर भी वजन कम करना मुश्किल हो सकता है।
अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो अपने लिए एक रूटीन सेट करें।
सही डाइट के अलावा, एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
वेट लॉस और बेली फैट को कम करने के लिए आप बर्पीज कर सकती हैं।
हेल्दी फ्रूट्स और नट्स (बेली फैट को कम करने के लिए नट्स) को डाइट में जरूर शामिल करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
Next Story