लाइफ स्टाइल

अस्थमा के मरीज इन चीजों का करना चाहिए परहेज, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत

Triveni
1 Jan 2021 5:17 AM GMT
अस्थमा के मरीज इन चीजों का करना चाहिए परहेज, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत
x
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। साल 2020 कोरोना वायरस महामारी से पूरी तरह प्रभावित रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | नए साल की शुरुआत हो चुकी है। साल 2020 कोरोना वायरस महामारी से पूरी तरह प्रभावित रहा है। वर्तमान समय में भी कोरोना वायरस से निजात नहीं मिल पाया है। इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी जरूरी है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी से लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इस वायरस के लक्षण फ्लू जैसे हैं। साथ ही कोरोना वायरस से अस्थमा, डायबिटीज, उच्च रक्त चाप, मोटापा के मरीजों को अधिक खतरा है। इसके लिए जरूरी है कि अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान दें। अस्थमा फेफड़ों से संबंधित रोग है। इस बीमारी में सांस लेने में तकलीफ होती है। अस्थमा होने के एलर्जी और आनुवांशिकता दो लक्षण हैं। अस्थमा को नियंत्रित करने में परेशानी होती है। डॉक्टर्स भी अस्थमा के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं-

नमक
अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती है। इसके लिए नमक का भी कम से कम सेवन करें। अत्यधिक नमक के सेवन से गले में सूजन होती है। इससे सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है। इसके लिए डॉक्टर अस्थमा के मरीजों को नमक को सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं।
मूंगफली
अस्थमा एलर्जी से भी होती है। वहीं, मूंगफली के सेवन से भी एलर्जी का खतरा रहता है। इसके लिए मूंगफली के सेवन करने वक्त एलर्जी का ध्यान जरूर रखें। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह अस्थमा के लिए नुकसानदेह तो नहीं है।
अल्कोहल
शराब अथवा बियर का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए उचित नहीं होता है। इनमें सल्फाइट पाया जाता है, जिससे अस्थमा के मरीजों को अधिक खतरा रहता है। इसके लिए शराब और बियर का सेवन डॉक्टर से सलाह के बाद ही करें।
दूध
अस्थमा के मरीजों के लिए दूध भी नुकसानदेह हो सकता है। इससे खांसी, सांस लेने में तकलीफ और गले में घरघराहट हो सकती है। इसके लिए अस्थमा में दूध के सेवन से बचें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Next Story