लाइफ स्टाइल

लम्बे नाखून बढाते है हाथों का आकर्षण, इन घरेलू उपायों की मदद से बढाए इन्हें

Mohammed Raziq
22 Aug 2023 5:16 PM IST
लम्बे नाखून बढाते है हाथों का आकर्षण, इन घरेलू उपायों की मदद से बढाए इन्हें
x
उपायों की मदद से बढाए इन्हें
अक्सर आपने देखा होगा कि कई महिलाओं के नाखून बहुत लम्बे होते है जिन्हें वे नेलपेंट की मदद से कई तरह से आकर्षित बना सकते हैं। लेकिन कई महिलाओं के सामने यह दिक्कत आती है कि चाहकर भी उनके नाखून लम्बे नहीं हो पाते है और इस वजह से उन्हें बिना नाखूनों की सुंदरता बढाए ही संतुष्ट होना पड़ता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से नाखूनों को बढाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।
नाखून बढ़ाने के लिए मक्खन लेकर गर्म करलें और हल्के हाथों से नाखूनों की मसाज करें। मसाज करने के कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी से हाथों को धो लें। प्रतिदिन ऐसा करने से नाखूनों को पोषण मिलेगा जिससे नाखून बढ़ने लगेंगे।
अंडे की जर्दी को दूध में डालकर उसको अच्छी तरह से फेंटकर मिश्रण बनालें। इस मिश्रण में नाखूनों को डुबोकर रखें। इस घरेलू उपचार से नाख़ून बढ़ने लगेंगें तथा नाखून मजबूत भी होंगें।
संतरे के जूस में नाखूनों को कम से कम 10-15 मिनट तक डालकर रखें उसके बाद गुनगुने पानी से हाथों को धोएं। ऐसा लगातार करते रहने से आपके नाखून स्वस्थ होकर तेजी से बढ़ेगें।
लहसुन को पानी में पीसकर पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। नाखून बढ़ाने के इस घरेलू तरीके से आपके नाख़ून चमकदार और आकर्षक बनेंगें।
रोजाना रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली की थोड़ी सी मात्रा लेकर नाखूनों पर लगाएं। इससे नाखूनों की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलती और नाखूनों का रूखापन भी दूर होता है तथा चमक बरकरार रहती है साथ ही बढ़ते भी है।
Next Story