लाइफ स्टाइल

LIVE England vs India, 4th Test Day 3: खराब रोशनी के कारण खेल में आई रुकावट, भारत का स्कोर 270/3

Tulsi Rao
4 Sep 2021 5:10 PM GMT
LIVE England vs India, 4th Test Day 3: खराब रोशनी के कारण खेल में आई रुकावट, भारत का स्कोर 270/3
x
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज टेस्ट का तीसरा दिन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज टेस्ट का तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। ओली रोबिन्सन ने एक ही ओवर में रोहित और पुजारा को पवेलियन की राह दिखाई।

10:15 PM: खराब रोशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल अभी रुका हुआ है।
9:55 PM: 89 ओवर के बाद भारत का दूसरी पारी स्कोर 255/3, विराट कोहली 13 और रवींद्र जडेजा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9:30 PM: 84 ओवर के बाद भारत का दूसरी पारी स्कोर 245/3, विराट कोहली 4 और रवींद्र जडेजा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9:20 PM: 80.6 ओवर में ओली रोबिन्सन की गेंद पर पुजारा ने थमाया मोईन अली को कैच। पुजारा 61 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने दोनों ही सेट बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मैच में वापसी कर ली है।
क्रिकेट से और
IND vs ENG: ओवल में गूंजा रोहित शर्मा के बल्ले का शोर, एकसाथ कई रिकॉर्ड्स पर जमाया कब्जा
ओवल में गूंजा रोहित के बल्ले का शोर, एकसाथ कई रिकॉर्ड्स पर जमाया कब्जा
IND vs ENG: केएल राहुल को आउट देने पर हुआ विवाद, सोशल मीडिया में फैंस ने थर्ड अंपायर पर उठाए सवाल
राहुल को आउट देने पर हुआ विवाद, फैंस ने थर्ड अंपायर पर उठाए सवाल
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर जड़ी सेंचुरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
रोहित ने छक्का लगाकर जड़ी सेंचुरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
शॉन टेट को पुडुचेरी ने बनाया अपना गेंदबाजी कोच, जानिए कब टीम से जुड़ेंगे
ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व पेसर को पुडुचेरी ने बनाया अपना गेंदबाजी कोच
9:13 PM: 80.1 ओवर में ओली रोबिन्सन की गेंद पर रोहित शर्मा ने थमाया क्रिस वोक्स को थमाया कैच। रोहित 127 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
9:09 PM: 79 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 233/1, रोहित शर्मा 126 और पुजारा 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच में 150 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
9:05 PM: 77 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 223/1, रोहित शर्मा 120 और चेतेश्वर पुजारा 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं और खुद कप्तान जो रूट भी गेंदबाजी कर रहे है इस साझेदारी को तोड़ने के लिए।
8:55 PM: 74 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 216/1, रोहित शर्मा 114 और पुजारा 54 रन बनाकर इंग्लिश तेज गेंदबाजों के आगे डटे हुए हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
8:46 PM: 71.2 ओवर में ओवरटन की गेंद पर पुजारा ने जड़ा चौका और इसके साथ ही पुजारा का अर्धशतक भी पूरा हुआ। उनके टेस्ट करियर की यह 32वीं फिफ्टी है।
8:39 PM: 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 2021, रोहित शर्मा 104 और चेतेश्वर पुजारा 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की इस जोड़ी ने इंग्लिश तेज गेंदबाजों का तेल निकाल दिया है।
8:34 PM: टी ब्रेक के बाद आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। रोहित और पुजारा की जोड़ी मैदान पर उतरी है। ओवरटन ब्रेक के बाद पहला ओवर फेंक रहे हैं।
8:12 PM: तीसरे दिन के टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 169 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 103 और पुजारा 48 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की लीड 100 रनों की हो चुकी है।
8:07 PM: 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 198/1, रोहित शर्मा 102 और पुजारा अपने अर्धशतक से महज 2 रन दूर यानी 48 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। क्या कमाल का सेशन रहा है यह टीम इंडिया के लिहाज से।
7:59 PM: 66 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 196/1, रोहित शर्मा 101 और पुजारा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज मिलकर 113 रन जोड़ चुके हैं।
7:52 PM: रोहित शर्मा ने अपने स्टाइल में मोईन अली की गेंद पर सिक्स लगाकर विदेशी धरती पर अपना पहला शतक पूरा कर लिया है। पूरी सीरीज में शानदार बैटिंग करते आ रहे रोहित ने आखिरकार सेंचुरी तक पहुंचने में सफल रहे। हिटमैन आज इसके हकदार थे।
7:46 PM: 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 188/1, चेतेश्वर पुजारा 46 और रोहित शर्मा 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच में शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
7:39 PM: 61 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने एक विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 80 और पुजारा 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित विदेशी सरजमीं पर अपने पहले शतक से महज अब 20 रन दूर हैं।
7:32 PM: 59 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 163/1, रोहित शर्मा 73 और पुजारा 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को अगर इस मैच में वापसी करने है तो जल्द ही इस साझेदारी को तोड़ना होगा।
7:22 PM: 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 162/1, चेतेश्वर पुजारा 42 और रोहित शर्मा 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों मिलकर दूसरे विकेट के लिए अबतक 72 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। भारत की बढ़त अब 63 रनों की हो चली है।
7:10 PM: 54 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 153/1, पुजारा 39 और रोहित 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश तेज गेंदबाजों पर एकदम चढ़कर खेल रहे हैं और आसानी से बाउंड्री भी निकाल रहे हैं।
7:05 PM: 53 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत का स्कोर है 149/1, रोहित शर्मा 62 और चेतेश्वर पुजारा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा की बैटिंग के आगे रोहित आज फीके नजर आए हैं। 39 रनों की पारी में पुजारा अबतक 7 चौके जड़ चुके हैं।
6:56 PM: 51 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 141/1, रोहित शर्मा 57 और चेतेश्वर पुजारा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अबतक मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ चुके हैं।
6:49 PM: क्या शानदार बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा। क्रेग ओवरटन के 7वें ओवर में पुजारा ने दो जोरदार चौके जड़े वह अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 133/1, रोहित 55 और पुजारा 43 गेंदों का सामना करने के बाद 6 चौकों की मदद से 30 रन पर पहुंच गए हैं।
6:43 PM: 48 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। रोहित 55 और पुजारा 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पुजारा ने 22 में से 16 रन चार चौके से बनाए हैं, जो दिखाता है कि वह किस माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरे हैं।
6:36 PM: 46.3 ओवर में क्रेग ओवरटन की गेंद पर रोहित शर्मा ने लिए दो रन और इसके साथ ही हिटमैन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। रोहित का काम अभी खत्म नहीं हुआ है ओवल की अच्छी पिच पर मैच में भारत की स्थिति को देखते हुए हिटमैन को एक बड़ी पारी खेलनी होगी।
6:28 PM: क्रेग ओवरटन की गेंद पर पुजारा ने जोरदार चौका तो लगाया, लेकिन विकेटों के बीच में दौड़ते समय उनका पैर मुड़ गया है, जिसके बाद फिजियो मैदान पर आए हैं। भारत चाहेगा कि पुजारा पूरी तरह से ठीक रहे खासतौर पर इस समय क्योंकि वह बॉल को शानदार तरीके से टाइम कर रहे हैं।
6:21 PM: दूसरी पारी में भारत ने 44 ओवर खेलने के बाद एक विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 47 और पुजारा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच के बाद फेंके गए दो ओवर में कुल तीन रन बने हैं।
6:12 PM: लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और पुजारा की जोड़ी मैदान में उतरी है। रोहित अपने अर्धशतक से महज 3 रन दूरे हैं।
5:32 PM: तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 108 रन बना लिए है। रोहित शर्मा 47 और पुजारा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5:27 PM: 40 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने पुजारा द्वारा लगाए गए शानदार चौके की बदौलत 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड द्वारा ली गई 99 रनों की लीड को भी भारतीय बल्लेबाजों ने खत्म कर दिया है।
5:21 PM: 39 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 98/1, रोहित शर्मा 42 और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है।
5:13 PM: 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 88/1, रोहित शर्मा 36 और चेतेश्वर पुजारा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी के लिए बढ़िया पिच को देखते हुए उनके पास अच्छा मौका था।
4:58 PM: 33.1 ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर राहुल ने थमाया बेयरस्टो को कैच। केएल राहुल 46 रन बनाकर लौटे पवेलियन। टीम इंडिया को लगा पहला झटका।
4:53 PM: 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/0, केएल राहुल 46 और रोहित शर्मा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को खेलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आ रही है। इंग्लैंड द्वारा ली गई 99 रनों की लीड से टीम इंडिया अभी 16 रन पीछे है।
4:40 PM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 80/0, केएल राहुल 44 और रोहित शर्मा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल अपने अर्धशतक से महज 6 रन दूर हैं। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
4:26 PM: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 77/0, रोहित शर्मा 33 और केएल राहुल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है।
4:09 PM: 23.4 ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर ऑन फील्ड अंपायर ने केएल राहुल को आउट करार दिया, जिसके बाद राहुल ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और बॉल लेग स्टंप को मिस करती हुई दिखाई दी। राहुल क्रीज पर बरकरार हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 71/0, रोहित 29 और राहुल 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:03 PM: 23 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 64/0, रोहित शर्मा 28 और केएल राहुल 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और इंग्लिश तेज गेंदबाजों का जमकर सामना कर रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 99 रनों की लीड से टीम इंडिया अभी 35 रन और पीछे है।
3:53 PM: 21 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 55/0, केएल राहुल 27 और रोहित शर्मा 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।
3:45 PM: 18.5 ओवर में भारत ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर है 50/0, रोहित शर्मा 26 और केएल राहुल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
3:36 PM: तीसरे दिन के पहले ओवर में रोहित और राहुल ने बटोरे हैं 6 रन। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 49/0, रोहित 25 और राहुल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर हिटमैन ने एंडरसन की गेंद पर जोरदार चौका जड़ा।
3:30 PM: चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। रोहित से आज भारतीय फैन्स और टीम को काफी उम्मीदें होंगी। पिच बल्लेबाजी के लिए आज बेहतर नजर आ रही है।


Next Story