लाइफ स्टाइल

बिहार की पहचान है लिट्टी चोखा, इसका टेस्ट लेने के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग

SANTOSI TANDI
27 Sep 2023 12:46 PM GMT
बिहार की पहचान है लिट्टी चोखा, इसका टेस्ट लेने के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग
x
लेने के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग
बिहार का लिट्टी चोखा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से इसे खाने के लिए बिहार आते हैं। बिहार के खान-पान का जिक्र तो इसके बिना अधूरा ही रहता है। इसका चटपटा स्वाद सबको अपना बना लेता है। इसका टेस्ट इतना लजीज होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं।
लिट्टी के स्वाद की मुख्य सामग्री सत्तू होता है। इसकी वजह से इसका टेस्ट बिल्कुल अलग आता है। हालांकि घर में लिट्टी-चोखा बनाना अक्सर महिलाओं को कठिन लगता है लेकिन आप चाहें तो इस आसान सी रेसिपी के साथ इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर कभी घर में छोटा फंक्शन हो तो इसे बनाकर एन्जॉय किया जा सकता है।
लिट्टी की सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
1 कप सत्तू
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
2 चम्मच तेल
2 चम्मच घी
3-4 कली लहसुन
1 चम्मच अजवायन
1 चम्मच नींबू का रस
अचार का मसाला
नमक स्वादानुसार
लिट्टी का मसाला बनाने की विधि
- सबसे पहले गेहूं के आटे में घी और नमक डालें और इसे गुनगुने पानी की मदद से गूंथ लें।
- आटे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
- अब एक बर्तन में सत्तू, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा, सादा नमक, अचार मसाला, सरसों तेल और थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें।
- लिट्टी बनाने के लिए आटे की गोल लोई में एक चम्मच सत्तू मसाला भर लें और उसे चारो तरफ से दबाकर बंद कर लें।
- इसी प्रकार बाकी की लिट्टी बना लें। अब इन्हें लकड़ी या कोयले की आग में सेंक लें।
चोखा की सामग्री
1 बड़ा बैंगन
3 आलू
2 टमाटर
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
3-4 कली लहसुन
बारीक कटा हरा धनिया
1 नींबू
1 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
चोखा बनाने की विधि
- चोखा बनाने के लिए बैंगन, आलू और टमाटर को अच्छे से भून लें।
- फिर इनका छिलका उतारकर मैश कर लें और इसमें कटा प्याज, बारीक कटा धनिया, नींबू का रस, हरी मिर्च, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसमें लहसुन का तड़का डालकर मिला लें।
- तैयार है स्वादिष्ट-लिट्टी चोखा। इसे सर्व करने से पहले लिट्टी को घी में डुबोना न भूलें।
Next Story