लाइफ स्टाइल

Lipstick Type: परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के लिए नहीं होना होगा परेशान

Sanjna Verma
6 Jun 2024 4:25 PM GMT
Lipstick Type: परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के लिए नहीं होना होगा परेशान
x
Lipstick Type: महिलाएं हो या लड़कियां सजना-संवरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर यदि महिलाओं के Favorite Makeup की बात की जाए, तो इसमें लिपस्टिक सबसे पहले नंबर पर आती है। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो हर महिला व लड़की की पर्स में पाया जाता है। महिलाओं को लिपस्टिक के connection का भी काफी शौक होता है। वैसे तो अधिकतर महिलाओं को लिपस्टिक के शेड्स के बारे में जानकारी होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को इसके बारे में पता नहीं होता है।दरअसल, लिपस्टिक भी कई तरह की होती है। इसके बारे में जानना हर लड़की के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लिपस्टिक के प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे कि आप जब भी लिपस्टिक खरीदने जाएं, तो आपको इसके बारे में सही जानकारी है और आप खुद के लिए सही लिपस्टिक चुन सकें।
क्रेयॉन लिपस्टिक
क्रेयॉन लिपस्टिकलड़कियों को बहुत ज्यादा पसंद होती है। यह देखने में बिलकुल वैसी ही होती है, जैसे कि बचपन में रंग भरने के लिए हम Crayons का इस्तेमाल करते हैं। यह लंबे समय तक होंठों को नमी देने का काम करती हैं। साथ ही इससे होंठ भी नहीं सूखते हैं।
पैंसिल लिपस्टिक
पैंसिल लिपस्टिक देखने में बिलकुल पेंसिल की तरह होती है। इसको इस्तेमाल करने से लिए सबसे पहले होंठो पर पेंसिल लिपस्टिक की मदद से लाइन बनाएं। फिर आप इसी का इस्तेमाल लिपस्टिक की तरह भी कर सकती हैं।
मैट लिपस्टिक
बहुत सारी लड़कियों को मैट लिपस्टिक पसंद आती है। क्योंकि यह लंबे समय तक टिकी रहती है। हांलाकि इसको लगाने से पहले लिप्स पर लिप बाम जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपके लिप्स सूखने लगेंगे।
क्रीम लिपस्टिक
क्रीम लिपस्टिक मैट लिपस्टिक की तरह होती है। बस फर्क इतना होता है कि आप बिना लिप बाम के भी इसको लगा सकते हैं। इसका creami टेक्सचर आपको खूबसूरत लुक देता है।
ग्लॉसी लिपस्टिक
वहीं कई लड़कियों को ग्लॉसी लिपस्टिक बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आपको भी ग्लॉसी लिपस्टिक पसंद है तो आप इसे अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
लिप टिंट
आजकल लड़कियों को लिप टिंट काफी ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि इनको कैरी करना आसान होता है और इसे लगाना भी काफी Easyहोती है।
Next Story