लाइफ स्टाइल

चहरे की सुन्दरता बढाते है होंठ, इन तरीकों से बरकरार रखें इनकी नमी

Kajal Dubey
13 Aug 2023 1:12 PM GMT
चहरे की सुन्दरता बढाते है होंठ, इन तरीकों से बरकरार रखें इनकी नमी
x
गुलाबी और नरम होठ किसे पसंद नही होते है। मौसम में बदलाव के कारण होठ फटने लग जाते है।इनसे खून निकलने लगता है और साथ ही सूजन की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। जिससे हँसने, बोलने, खाना खाने तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सूजन वाले होठ आपके व्यक्तित्व को खराब करते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बतायेंगे जिनकी मदद से आप अपने होठो की नमी बरकरार रख सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में
* हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिप्स में आई सूजन को कम करने का काम करते हैं। 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और ठंडा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को होंठों पर लगाकर रातभर एेसा ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरा धोएं।
* 2 चम्मच बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कुछ समय के लिए होंठों पर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 1 रात एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
* होंठों पर आई सूजन को कम करने के लिए टी बैग का इस्तेमाल करें। टी बैग को पानी में भिगोने के बाद ठंडा करके लिप्स पर लगाएं। सूजन से राहत मिलेगी।
* शहद हमारे स्वास्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। होंठों पर कुछ समय के लिए शहद लगाने के बाद धो दें। एेसा करने से धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।
* नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है जो किसी भी तरह के फंगस, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल से मसाज करें। सुबह सादे पानी से चेहरे धो लें
Next Story