- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lips Care: फटे होठों ...
लाइफ स्टाइल
Lips Care: फटे होठों के लिए बेस्ट है नारियल से बना लिप बाम
Sanjna Verma
26 July 2024 12:24 AM IST

x
Lips Care होठों की देखभाल: बदलते मौसम में पानी की कमी से होठ सूखने औप फटने लग जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप नारियल के लिप बाम को इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आप इसे घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए कैसे-
बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग होठ फटने की शिकायत करते हैं। दरअसल, इस मौसम में स्किन और होठ काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। जिसकी वजह सें रोज लिप बाम लगाने की सलाह दी जाती है। वैसे तो बाजार में खूब लिप बाम मिलते हैं लेकिन ये सभी केमिकल युक्त और Tint वाले होते हैं। इनके लगाने से लिप्स पर एक रंग भी दिखने लगता है। कुछ लोगों को ये पसंद नहीं होता। अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो खुद के लिए घर पर ही लिप बाम बना सकते हैं। यहां कई तरीकों से लिप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं। देखिए-
1) नारियल लिप बाम बनाने के लिए आपको चाहिए
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच पेट्रोलियम जेली
5 बूंदें जोजोबा तेल
कैसे बनाएं
इस लिप बाम को बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली को पिघलाएं और फिर इसनमें नारियल तेल और जोजोबा तेल को एक साथ मिला लें। इस मिक्स को एक कंटेनर में डालें और 20-30 मिनट के लिए जमा दें।
2) नारियल लिप बाम बनाने का दूसरा तरीका
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच वैसलीन
आधा चम्मच कारनोबा वेक्स
1 चम्मच एलोवेरा जेल
इसे बनाने के लिए
नारियल तेल, वैसलीन और कारनोबा वैक्स को एक पैन में धीमी आंच पर पिघला लें। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इसमें Aloe Vera जेल मिला लें। अब इस मिक्स को डिब्बे में डाल लें और सेट होने दें। आप चाहें लिप बाम स्टिक को साफ करके भी घक ते बनाएं लिप बाम को उसमें डाल सकते हैं।
Next Story





