लाइफ स्टाइल

परिणीति चोपड़ा की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे बारीक और मिनिमल मेहंदी के ये खास डिजाइंस

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 11:12 AM GMT
परिणीति चोपड़ा की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे बारीक और मिनिमल मेहंदी के ये खास डिजाइंस
x
बढ़ाएंगे बारीक और मिनिमल मेहंदी के ये खास डिजाइंस
हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है और इसके कई डिजाइन भी आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन की बात करें तो आजकल मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसे बनाना भी केवल 5 मिनट का काम होता है।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई है और इन्होनें अपनी ब्राइडल मेहंदी के लिए काफी सटल और मिनिमल डिजाइन को चुना है। तो चलिए देखते हैं कुछ मिनिमल मेहंदी के डिजाइंस जिन्हें आप भी आसानी से कुछ ही मिनटों में अपने हाथों पर बना सकती हैं और इनकी शोभा बढ़ा सकती हैं।
जाल डिजाइन मेहंदी
जाल डिजाइन में आपको अनेक तरह के पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप हाथों के लिए मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से उंगलियों को ऊपर से मेहंदी से भरा-भरा न सकती हैं। वहीं हथेली कि तरफ आप ब्रेसलेट स्टाइल बनाकर मेहंदी को कम्प्लीट लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप बारीक डिजाइन के जाल मेहंदी को बनाये और उंगलियों पर जाल के डिजाइन को थोड़ा चौड़ा रखें।
झूमर डिजाइन मेहंदी
अगर आप जाल, फूल-पत्ती, गोल टिक्की जैसे अन्य मेहंदी डिजाइन से बोर हो गई है और कुछ अलग डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से झूमर के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो मेहंदी का कट-आउट डिजाइन बनाकर साइड में 2 से 3 झूमर के डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप उंगलियों पर भी इस तरह से झूमर बना सकती हैं।
स्क्वायर डिजाइन मेहंदी
मिनिमल और आसान डिजाइंस में गोल टिक्की मेहंदी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप चाहे तो गोल टिक्की की जगह स्क्वायर शेप का डिजाइन अपने हाथों में बना सकती हैं और इनकी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन के साथ आप उंगलियों को भरा हुआ लुक दें। ऐसा करने से आपके हाथों पर लगी मेहंदी का लुक कम्प्लीट नजर आएगा।
बेल डिजाइन मेहंदी
बेल मेहंदी डिजाइन तो बरसो से पसंद किया जा रहा है और यह देखने में काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करता है, लेकिन अगर आप इसे अलग लुक देना चाहती हैं और युनिक बनाना चाहती हैं तो सबसे बीच वाली उंगली पर बेल के डिजाइन को बनाये और इसे बीच हाथों की जगह साइड से लेकर जाए। देखने में इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा।
अगर आपको परिणीति चोपड़ा की लगाई गई ये ब्राइडल मेहंदी डिजाइन जैसे अन्य मिनिमल मेहंदी डिजाइंस और इन डिजाइंस को बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं
Next Story