लाइफ स्टाइल

आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस

SANTOSI TANDI
11 Aug 2023 7:33 AM GMT
आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस
x
मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस
मेहंदी को हर शुभ कार्य या तीज-त्यौहार पर लगाया जाना काफी पसंद किया जाता है। इसके कई डिजाइन भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइंस को काफी पसंद किया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज भी मिनिमल और आसान से मेहंदी डिजाइंस को लगवाना बेहद पसंद कर रहे हैं।
सेलिब्रिटीज की बात करें तो आलिया भट्ट के शादी की मेहंदी डिजाइन को फैंस ने काफी पसंद भी किया। बता दें कि इस मेहंदी को केवल 30 मिनट में लगाया था। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलिया भट्ट की तरह मंडला आर्ट मेहंदी के कुछ आसान और मिनिमल डिजाइंस, जिन्हें आप अपनी शादी के दिन बनवाकर अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
ज्वेलरी स्टाइल मंडला आर्ट मेहंदी
ज्वेलरी स्टाइल में आपको कई तरह की मेहंदी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप मंडला आर्ट डिजाइन के साथ ज्वेलरी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह से डॉट-डॉट मेहंदी से चैन स्टाइल डिजाइन बना सकती हैं। साथ ही आप कलाई पर भी डॉट-डॉट चैन स्टाइल ब्रेसलेट बना सकती हैं।
जाल डिजाइन मंडला आर्ट मेहंदी
अगर आप मंडला आर्ट के साथ उंगलियों और कलाइयों के आसान सा मेहंदी डिजाइन बनाने का सोच रही हैं तो कलाई पर चौड़े कंगन स्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं। साथ ही भरी उंगलियों के डिजाइन के लिए आप इसी तरह से जाल बना सकती हैं। इसके लिए अप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बेल डिजाइन मंडला आर्ट मेहंदी
बेल मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद मॉडर्न नजर आता है। वहीं अगर आप बेल स्टाइल में मंडला आर्ट डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो एक ही हाथ पर 2 से 3 अलग-अलग साइज और डिजाइन वाले मंडला आर्ट पैटर्न बना सकती हैं। इसमें आप कट आउट स्टाइल डिजाइन की बेल मेहंदी लगवा सकती हैं।
कमल डिजाइन मंडला आर्ट मेहंदी
सिंपल मंडला आर्ट डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस तरह से फूल-पत्ती डिजाइन को मंडला आर्ट मेहंदी में बनवा सकती हैं। वहीं अगर आप खुद इस तरह का डिजाइन बना रही हैं तो टूथपिक और एअरबड्स की सहायता लेकर अपनी मर्ज़ी से डिजाइन को बना सकती हैं।
अगर आपको आलिया भट्ट की तरह मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस और इन्हें बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story