- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lifestyle : सेहत के...
Lifestyle : सेहत के लिए फायदेमंद है संतरा, यहां जानिए

मीठे, रसीले संतरे का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों में अक्सर लोग इस फल का सेवन करते हैं। हालांकि, गलत समय पर इसका सेवन करने से कई बार गले में खराश जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। आजकल लोग नाश्ते में संतरे का जूस पीते हैं, जो दिन की स्वस्थ शुरुआत …
मीठे, रसीले संतरे का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों में अक्सर लोग इस फल का सेवन करते हैं। हालांकि, गलत समय पर इसका सेवन करने से कई बार गले में खराश जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। आजकल लोग नाश्ते में संतरे का जूस पीते हैं, जो दिन की स्वस्थ शुरुआत के लिए फायदेमंद है। हालाँकि, कथित तौर पर जूस पीने की तुलना में संतरे खाना अधिक स्वास्थ्यप्रद है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ठंड के मौसम में कब और कितना खाना चाहिए। क्या आप यहां जानते हैं-
सेहत के लिए फायदेमंद है संतरा
संतरे विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और अलग-अलग फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर की कोशिकाओं को हानिकारक मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के लिए भी यह फल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखें हेल्दी रहती है।
एक दिन में कितने संतरे खाना सही है?
एक व्यक्ति एक दिन में कितने संतरे खा सकता है, यह उम्र, स्वास्थ्य, गतिविधि स्तर जैसे व्यक्तिगत कारकों के आधार पर डिपेंड करता है। संतरे पौष्टिक फल हैं, लेकिन इनका सेवन संतुलित मात्रा करना जरूरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना 2-3 संतरे खाने से व्यक्ति को ढेर सारा फाइबर और विटामिन सी मिल सकता है।
संतरा खाने का सही समय?
संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार संतरे का जूस या फल सुबह और रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय आप दोपहर के समय इस फल को खाएं या जूस पिएं।
कैसे खाएं संतरा
संतरा एक खट्टा फल है, इसमें विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जब भी संतरा खाएं तो खाने के बीच में गैप रखें। इसी के साथ संतरे और गाजर के कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। इसकी वजह से सीने में जलन हो सकती है। इसी के साथ संतरा खाने के बाद दूध और दही खाने से बचें।
