लाइफ स्टाइल

Lifestyle: गर्मी में दिखना चाहती हैं सुंदर और कूल तो पहने इन रंगों के कपडे, मिलेगी गर्मी से निजात

Admindelhi1
14 Jun 2024 2:30 AM GMT
Lifestyle: गर्मी में दिखना चाहती हैं सुंदर और कूल तो पहने इन रंगों के कपडे, मिलेगी गर्मी से निजात
x
यहां कुछ ऐसे कलर्स बता रहे हैं, जिन्हें आप गर्मी में पहन सकते हैं।

लाइफस्टाइल: स्टाइलिश दिखने के साथ ही पहने गए कपड़ों में Comfortable रहना बहुत जरूरी है। इस दौरान सही तरह के कपड़ों को चुनने के साथ ही सही रंगों के कपड़ों को चुनना काफी जरूरी है। अगर आप सही रंग के कपड़ों को नहीं चुनते हैं तो आपको गर्मी ज्यादा लग सकती है। कुछ ऐसे रंग हैं जिन्हें गर्मी के लिए बेस्ट माना जाता है। हल्के रंग के कपड़े गर्मी कम सोखते हैं और आपकी बॉडी को ठंडा रखते हैं। यहां कुछ ऐसे कलर्स बता रहे हैं, जिन्हें आप गर्मी में पहन सकते हैं।

गुलाबी रंग: गर्मी में गुलाबी रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं। इसे आप सफेद रंग के साथ पेयर कर सकते हैं। ये समर कलर है। अगर आप Shooping पर जा रहे हैं तो उस समय पर इस रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं। गर्मी में होने वाली नाइट पार्टीज के लिए भी ये रंग अच्छा है।

बेज कलर: गर्मी में ये रंग काफी अच्छा लगता है। ये रंग हल्के भूरे और सफेद रंग का मिक्स होता है। इसे आप ऑफ व्हाइट या भूरे रंग के साथ पेयर कर सकते हैं। बेज रंग को शांत और आरामदायक माना जाता है। इस रंग के कपड़े हर जगह पहने जा सकते हैं।

आसमानी रंग: गर्मी में ये रंग भी काफी अच्छा लगता है। इस रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। गर्मी में अगर आप इस रंग को पहनते हैं तो आपका शरीर और मन ठंडा रहता है। इस तरह के रंग को ऑफिस में पहना जा सकता है।

मस्टर्ड कलर: मस्टर्ज रंग गर्मी के लिए अच्छा माना जाता है। ये एक ऐसा रंग है जो हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। ऑफिस या फिर डे आउट के दौरान इस रंग के कपड़ों को पहना जा सकता है।

Next Story