लाइफ स्टाइल

आइए जानते हैं क्या है सोशल बबल

Admin4
29 March 2021 1:21 AM GMT
आइए जानते हैं क्या है सोशल बबल
x
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा होने लगा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली की शुभकामनाएँ 2021: कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा होने लगा है। इसके चलते कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही जुलुस निकालने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। इस वायरस से होली पर्व पर भी बुरा असर पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी लोगों को होली के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। अगर आप भी सेफ होली खेलना चाहते हैं, तो सोशल बबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉकडाउन के दिनों में सोशल बबल बेहद पॉपुलर हुआ था। खासकर न्यूजीलैंड में यह अधिक सफल हुआ था। हाल के दिनों में भी इसे अपनाया जा रहा है। अगर आपको सोशल बबल के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

क्या है सोशल बबल
सोशल बबल अंग्रेजी के दो शब्द सोशल और बबल से मिलकर बना है। इसका शब्दिक अर्थ समाज में बुलबुले की तरह जीवन-यापन करना है। इसमें परिचित व्यक्ति से ही मिलना-जुलना रहता है। आसान शब्दों में इसे ऐसे समझ सकते हैं कि एक परिवार में चार लोग हैं और दूसरे परिवार में दो लोग हैं। दोनों परिवारों का किसी बाहरी व्यक्ति से मिलना जुलना नहीं है। ऐसे में दोनों परिवार एक दूसरे के सोशल बबल बन सकते हैं।
हालांकि, सोशल बबल के लिए कई नियम हैं, जिनका सख्ती से पालन करना जरूरी है। इसके लिए लोग (दोनों परिवार के सदस्य) शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हैं, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनकर रहते हैं और सीमित (चिन्हित) व्यक्ति से ही मिलते-जुलते हैं। सोशल बबल बनने से पहले दोनों परिवार की सहमति जरूरी है कि वे नियमों का पालन करेंगे। सोशल बबल किसी भी उम्र में बनाया जा सकता है। हालांकि, वृद्धों को इस सूची से बाहर रखा गया है। आप सोशल बबल के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली मना सकते हैं। इससे संक्रमितों होने का खतरा कम रहता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Next Story