- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आइए जानते है...
आइए जानते है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के बारे में विस्तार से

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश के गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, और उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से समय-समय पर मदद मिलती रहे। इसको लेकर कई जनकल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा रोजगार और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा देश की महिलाओं के लिए भी सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। जैसे- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, जिसे गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद के अलावा एक बेहतर इलाज देना है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सके। तो चलिए आपको इस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं।
