लाइफ स्टाइल

कहीं आप भी ना हो जाए ऑनलाइन शौपिंग फ्रॉड के शिकार, बरतें ये सावधानियां

SANTOSI TANDI
27 Aug 2023 10:58 AM GMT
कहीं आप भी ना हो जाए ऑनलाइन शौपिंग फ्रॉड के शिकार, बरतें ये सावधानियां
x
शिकार, बरतें ये सावधानियां
आज भारत आधुनिकता में अपने कदम रख चूका है। ऐसे में शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जिसके पास स्मार्ट फ़ोन नही होगा। और जैसे जैसे इन्टरनेट का उपयोग बढ़ रहा है, वैसे ही लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग करने का क्रेज भी बढ़ रहा है। लेकिन ऑनलाइन शौपिंग करते समय कुछ बाते ऐसी होती है जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी होता है। नही तो हमारा नुकसान ही होगा। ऐसे में अगर आपको ये बाते नही पता है, तो आज हम आपको बतायेंगे इन बातो के बारे में, तो आइये जानते है इस बारे में....
कई बार होता है कि हमे जब कोई कपड़ा पसंद आता है तो उसे लेने के एक्साइटमैंट में साइज चार्ट पर ध्यान देना भुल जाते हैं। मगर वह बहुत जरुरी रहता है। आपको हमेशा अपने साइज के अनुसार कपड़े का आर्डर करना चाहिए।
बहुत बार ऐसा होता है कि लोग किसी मौके के लिए कुछ ऑर्डर करते हैं लेकिन किसी वजह से वह उसे नही रखना चाहते, ऐसे में आपको परेशान नही होना चाहिए। आप उसे एक्सचेंज या रिटर्न कर सकती हैं। केवल आपको इन दोनों सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए।
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने बैठी है तो पहले ये डिसाइड कर ले कि आपको क्या खरीदना है, आप अपनी चीजों की लिस्ट बना सकती हैं। वरना आप जरुरत की चीज लेना भूल जाएगी और बेफालतू की चीजे खरीद लेंगी।
नलाइन शॉपिंग के समय अक्सर लोग अपने बजट को भूल जाते हैं और न चाहते हुए भी अपने बजट के अधिक की शॉपिंग कर बैठते हैं। इसलिए जरुरी है कि शॉपिंग करते समय अपना बजट हमेशा दिमाग रखे।
यह परेशानी बहुत से लोगों को आता है कि जब वह किसी कपड़े को आर्डर करते हैं तो उस समय उसका रंग कुछ दिखता है मगर जब वह आता है तो बिल्कुल ही अलग होता है। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि मोबाइल व लैपटॉप की स्क्रीन पर आपको रंग का सही अंदाजा नही लग सकता है।
Next Story