लाइफ स्टाइल

लंगूर पर हमला करना तेंदुए को पड़ा भारी, देखें वायरल वीडियो

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 1:49 PM GMT
लंगूर पर हमला करना तेंदुए को पड़ा भारी, देखें वायरल वीडियो
x
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों दक्षिण अफ्रीका का एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में बीच सड़क पर तेंदुए पर लंगूरों के झुंड द्वारा हमला करते देखा जा रहा है। इस पूरे वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया गया है। कुछ दिन पहले इस वीडियो को यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग्स पर पोस्ट किया था।
50 लंगूरों ने किया तेंदुए पर हमला
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो क्लिप में देखा जा रहा है कि लोग करीब 50 लंगूरों का झुंड सड़क पर जा रहा था। इसी बीच जंगल में छिपा तेंदुआ अचानक से लंगूरों पर हमला कर देता है। जिसके बाद लंगूरों तुरंत वहां से भाग लेते हैं। ऐसे में तेंदुआ एक लंगूर को पकड़ लेता है। जिसके बाद उसे बचाने के लिए सभी लंगूर एक- जूट हो जाते हैं।
लंगूर पर हमला करना तेंदुए को पड़ा भारी
इसके देखते हुए बाकी के सभी लंगूर वापस आकर उसकी मदद करने के लिए साथ आए और तेंदुए पर झपट लेते हैं। इसके बाद तेंदुआ लंगूर को छोड़कर भागता नजर आता है। वीडियो क्रूगर नेशनल पार्क सफारी का बताया जा रहा है। जिसे वहां मौजूद लोगों के कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है।
इस वीडियो को अब तक मिल चुके है लाखों व्यूज
इस वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं कि यह वीडियो यह साफ संदेश देता है कि एकता में बल है। इस वीडियो को आप भी देखें और हमें कमेंट करके बताएं की यह वीडियो आपको कैसा लगा।
Next Story