लाइफ स्टाइल

Lemonade Recipe: गर्मियों में बनाकर पिएं जिंजर-लीची लेमोनेड, जानें विधि

Tulsi Rao
9 July 2022 6:21 PM IST
Lemonade Recipe: गर्मियों में बनाकर पिएं जिंजर-लीची लेमोनेड, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी के असर को कम करके शरीर को कूल बनाए रखने के लिए लोग नारियल पानी, नींबू का रस या फिर मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं। वही कुछ लोग इन सब चीजों से हटकर कुछ चटपटा और खट्टा पेय जैसे, लेमोनेड पीना ज्यादा पसंद करते हैं। अदरक, नींबू और लीची से आप घर पर बेस्ट समर ड्रिंक बना सकते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। तो आप भी इस गर्मी खुद को कूल बनाए रखने के लिए ट्राई करें ठंडा-ठंडा जिंजर-लीची लेमोनेड

जिंजर-लीची लेमोनेड बनाने के लिए सामग्री-
-100 मि.ली. लीची जूस
-1 कप अंगूर (स्लाइस में कटा हुआ)
-आधा-कप नींबू का रस और कुटा हुआ अदरक
-7-8 पुदीने के पत्ते
-7-8 तुलसी के पत्ते
-थोड़े-से बर्फ के टुकड़े
-चुटकी भर नमक
जिंजर-लीची लेमोनेड बनाने की विधि-
जिंजर-लीची लेमोनेड बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में नींबू का रस, लीची जूस, बर्फ, नमक और अदरक मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करने के बाद छानकर एक ग्लास में डालें। तुलसी-पुदीने के पत्ते और अंगूर के स्लाइस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।


Next Story