लाइफ स्टाइल

खाने का स्वाद बढ़ाएगा नींबू का अचार, जायका सभी को आएगा पसंद

Kajal Dubey
18 Aug 2023 11:05 AM GMT
खाने का स्वाद बढ़ाएगा नींबू का अचार, जायका सभी को आएगा पसंद
x
भारतीय भोजन में अचार बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। अचार अपने जायके से खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं। अचार कई तरह से बनाए जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए नींबू का अचार बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका जायका सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
नींबू - 8 (धुले और सुखे हुए)
लाल मिर्च - 20
सरसों - 3 चम्मच
मेथी के बीज - 1 छोटा चम्मच
राई - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हींग - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तिल का तेल - 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले सभी नींबू को काट कर साफ बर्तन में निकालकर इसमें नमक मिलाएं।
- पैन में मेथी और लाल मिर्च को एक-एक करके सूखा भूनकर ब्लेंडर में बारीक पीस लें।
- अब इसमें हल्दी मिलाकर नींबू में मिलाएं।
- एक अलग पैन में तिल का तेल गर्म करके राई और हींग डालकर राई चटकने दें।
- अब तेल पूरी तरह से ठंडा करके इसे नींबू के मिश्रण में मिलाएं।
- अचार को साफ, सूखे कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर स्टोर करें।
- आपका नींबू का अचार बनकर तैयार है।
- इसे निकालने के लिए साफ और सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें।
Next Story