लाइफ स्टाइल

Lehenga For Hartalika Teej: गॉर्जियस लुक पाने के लिए हरतालिका तीज पर पहनें लहंगे

Bharti Sahu 2
6 Sep 2024 6:23 AM GMT
Lehenga For Hartalika Teej: गॉर्जियस लुक पाने के लिए हरतालिका तीज पर पहनें लहंगे
x
Lehenga For Hartalika Teej: इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और कई जगहों पर पूजा के लिए स्वभाव का आयोजन भी होता है जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है इस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती है। यदि आप हर बार तीज में साड़ी पहनती हैं तो इस बार आप सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड कुछ लहंगे ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेंगे और आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने रॉ मैंगो का एक शानदार गोल्डन लहंगा पहना है। उन्होंने गोल्डन ब्रोकेड लहंगे के साथ उसी रंग का हाफ स्लीव ब्लाउज़ पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने एथनिक आउटफिट को मैचिंग गोल्डन दुपट्टे के साथ पूरा किया, जिसे उन्होंने साड़ी के पल्लू की तरह स्टाइल किया और बीच में टक करके स्टाइल किया है। लुक को पूरा करने के लिए अदिति ने स्टेटमेंट इयररिंग्स, स्लीक नेकलेस और चूड़ियां पहनी। मेकअप के लिए, अदिति ने डार्क आइब्रो, कंटूर चिक्स, कोहल आईज़ और होठों पर न्यूड लिप शेड का इस्तेमाल किया है।
कृति सेनन
कृति सेनन के पीच लहंगे को सीक्विन और फ्लोरल मोटिफ में रंग-बिरंगे धागों से सजाया गया था। कृति ने मैचिंग ब्लाउज़ पहना है जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन थी। कृति ने अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए बॉर्डर पर फूलों के पैटर्न वाला एक शीयर दुपट्टा कैरी किया था। कृति ने अपने लुक को स्टेटमेंट झुमकों और एक अंगूठी के साथ और भी खूबसूरत बनाया।
Next Story