लाइफ स्टाइल

Leftover Roti Noodles: बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी नूडल्स

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 9:47 AM IST
Leftover Roti Noodles:  बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी नूडल्स
x
Leftover Roti Noodles: आइए जान लेते हैं जल्दी से बन जाने वाली इस डिश के लिए बची हुई रोटियों के अलावा और क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता होगी।
सामग्री -
आपकी मनपसंद सब्जियां - प्यार, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, पत्तागोभी, सोया बड़ी, पनीर आदि।
भूनने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार और अन्य मिर्च मसाले
सोया सॉस, टोमैटो कैचअप
गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
विधि -
सबसे पहले बची हुई रोटियों को लें और उन्हें रोल करके बारीक-बारीक नूडल्स की तरह लंबा-लंबा काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और राई डालकर सभी सब्जियों को सॉटे कर लें। अब उसमें नमक और अन्य मिर्च मसाले डालकर चलाएं। इसके बाद सोया सॉस डालें और एक मिनट के लिए भून लें। अब तैयार मिश्रण में रोटियों के नूडल्स डालें और मसाला अच्छे से मिल जाने तक भूनें। अब हरा धनिया काटकर डालें और गरमा-गरम सर्व करें।
Next Story