लाइफ स्टाइल

केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 11:20 AM GMT
केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें
x
बनाना सीखें
महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी चार चांद लगा देती है। खासतौर पर जब कोई तीज-त्‍योहार आता है तो महिलाएं मेहंदी से अपने हाथों को सजा लेती हैं, फिर बात जब सावन के महीने की हो तो पूरे महीने ही छोटे बड़े तीज-त्योहार आते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं मेहंदी की नई डिजाइंस की तलाश में रहती हैं।
मेहंदी में कई तरह की परंपरिक डिजाइंस हैं, मगर केरी डिजाइंस का क्रेज महिलाओं में कभी कम नहीं हुआ है। मजे की बात तो यह है कि केरी डिजाइंस को हम किसी भी मेहंदी डिजाइंस के साथ क्‍लब कर सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग तरह से केरी डिजाइंस बनाना सिखाएंगे, जिनसे आप मात्र 10 मिनट में ही अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-1
अगर आपको अरेबिक मेहंदी डिजाइन अच्छी लगती है, तो आप केरी की मदद से इस डिजाइन को पूरा कर सकते हैं। आप इसके साथ मोर डिजाइन, चौक डिजाइन और फूल पत्ती डिजाइन को भी ऐड ऑन कर सकती हैं। आप केरी को अंदर से भरने के लिए चेक डिजाइन, फूल-पत्ती आदि बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-2
हाथों के बैक में आप केरी की ब्रेसलेट डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके लिए आप बीच में कोई गोल डिजाइन बनाएं और आगे पीछे केरी डिजाइन बनाएं। यह आपको तय करना है कि छोटी-बड़ी आप कैसी केरी डिजाइन बनाना चाहती हैं। आप केरी को अंदर से गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन से भर सकती हैं। यह आसान भी है और कम समय में आपकी मेहंदी डिजाइन पूरी भी हो जाती है।
मेहंदी डिजाइन-3
अगर आपको केरी के अंदर डिजाइन बनाने में दिक्‍कत महसूस होती है या फिर आप यह तय नहीं कर पाती हैं कि किसी तरह की डिजाइन से केरी को भरा जा सकता है, तो आपको एक बार यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए। इस तस्‍वीर में कई तरह की डिजाइन हैं, जिनसे आप केरी को भर सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-4
फूल और केरी को मिक्‍स करके आप मेहंदी की डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। इसके साथ आप कलियां भी बना सकती हैं,जो आपकी मेहंदी डिजाइन को हैवी लुक देंगी, साथ में डिजाइन को जल्‍दी पूरा भी कर देंगी। अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो आप केरी की ब्रॉड डिजाइन बनाएं और उसके उसके अंदर दूसरी डिजाइन फिल कर दें।
मेहंदी डिजाइन-5
आप केरी के साथ फूल और कली बना रही हैं और उसके अंदर कोई डिजाइन डालना नहीं चाहती हैं तो आप शेडेड मेहंदी डिजाइन का चुनाव करें। बेस्‍ट होगा कि आप केरी को किसी विशेष डिजाइन से भर लें और फूल को शेड इफेक्‍ट दे दें।
यह सभी मेहंदी डिजाइंस बहुत कम समय में हाथों पर लगाई जा सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
Next Story