लाइफ स्टाइल

वजन कम करने के लिए जाने टिप्स।

HARRY
27 Jun 2022 3:45 AM GMT
वजन कम करने के लिए जाने टिप्स।
x
डायटीशियन अकसर वजन कम करने के लिए कम मात्रा में या बिल्कुल भी मीठा न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को मीठे की क्रेविंग (Sweet Craving) बहुत होती है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायटीशियन अकसर वजन कम करने के लिए कम मात्रा में या बिल्कुल भी मीठा न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को मीठे की क्रेविंग (Sweet Craving) बहुत होती है, ऐसे में वे मीठे का सेवन कर ही लेते हैं। मीठा खाने से कैलोरी तेजी से बढ़ती हैं, जिससे वजन कम करने में मुश्किल होती है। अगर ऐसे में आपसे कहा जाए कि आप मीठे के साथ भी वजन कम कर सकते हैं, तो क्या आपको यकीन होगा? नहीं न, लेकिन आप यकीन कर लें, क्योंकि अब सच में ही आप मीठा खाकर अपने वजन को कम कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए चीनी नहीं बल्कि एल्यूलोज का इस्तेमाल करना होगा। यह एकदम चीनी की तरह ही मीठा होता है, लेकिन इसमें कैलोरी न के बराबर होती है। ऐसे में वेट लॉस करने के दौरान भी आप इसका सेवन करके अपने मीठे की क्रेविंग को कम कर सकते हैं। इसमें चीनी की मात्रा में 90 प्रतिशत कम कैलोरी पाई जाती है। डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें एल्यूलोज के बारे में-

क्या है एल्यूलोज (What is Allulose) एल्यूलोज एक तरह की चीनी होती है, जो फ्रुक्टोज से मिलती-जुलती होती है। यह प्राकृतिक रूप से फलों में पाई जाने वाली चीनी होती है। यह दानेदार रूप में उपलब्ध होती है, जो एकदम चीनी की तरह दिखाई देता है। इसका वैज्ञानिक नाम सुक्रोज (sucrose) है। एल्यूलोज में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है
एल्यूलोज के फायदे (Benefits of Allulose) एल्यूलोज चीनी की तरह होता है, लेकिन चीनी नहीं होती है। इसमें मिठास होता है, लेकिन कैलोरी नहीं होती है। ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। डायबिटीज और दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।
वजन कम करने में फायदेमंद (Beneficial for Weight Loss) अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चीनी की जगह पर एल्यूलोज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन कम होता है और कंट्रोल में भी रहता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रण में रखने के लिए जरूरी होता है। आप वेट लॉस जर्नी के दौरान एल्यूलोज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी शुगर क्रेविंग भी कम होगी और आप चीना खाने से बच जाएंगे। इसलिए जब भी कुछ मीठा खाने का मन करें, तो एल्यूलोज का सेवन कर लें।
डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी (Beneficial in Diabetes) वजन कम करने के साथ ही एल्यूलोज ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित नहीं करता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए इसका सेवन करना उपयुक्त हो सकता है। अकसर डायबिटीज रोगियों को चीनी न खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन एल्यूलोज तो कम मात्रा में खाया जा सकता है, यह ब्लड शुगर लेवन को बढ़ने नहीं देता है और कंट्रोल में रखता है।
दिल को स्वस्थ रखता है (Good For Health Heart)
एल्यूलोज फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि इसमें चीनी नहीं होती है। इसे स्वस्थ शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एल्यूलोज दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यह हेल्दी हार्ट के लिए बहुत जरूरी है। आप अपने दिल की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन कर सकते हैं। यह दिल के साथ ही हमें सेहतमंद करने का काम करता है।
चीनी और एल्यूलोज में अंतर (Difference between Sugar and Allulose)
जिस चीनी का इस्तेमाल हम करते हैं, वह डिसैकराइड होती है, क्योंकि यह ग्लूकोज और फ्रक्टोज से बनी होती है। जबकि एल्यूलोज एक मोनोसैक्राइड है, इसमें चीनी के बराबर मीठा होता है।
ऐसे कर सकते हैं एल्यूलोज का सेवन (This is How You Can Consume Allulose)
- केक
- पेस्ट्री
- च्यूइंगम
- आइसक्रीम
- शरबत
- कैंडीज
- दही में
-सलाद में
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चीनी की जगह एल्यूलोज का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसके लिए एक बार अपनी डायटीशियन से सलाह भी ले सकते हैं।


Next Story