लाइफ स्टाइल

जानें कपूर के ये पांच घरेलू इस्तेमाल के तरीके और फायदे

Gulabi
20 Feb 2021 12:32 PM IST
जानें कपूर के ये पांच घरेलू इस्तेमाल के तरीके और फायदे
x
कपूर का इस्तेमाल

कपूर का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-हवन में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल और भी कामों में किया जाता है। आयुर्वेद में कपूर के इस्तेमाल को कीटाणुनाशक और हवा शोधक के तौर पर माना जाता है।



घर में ताजगी के लिए कपूर
आपको अगर घर में अजीब-सी गंध आ रही है, तो घर में कपूर जलाकर पूरे घर में लौ दिखा दें, इससे न सिर्फ आसपास की हवा साफ होगी बल्कि घर में ताजगी भी नजर आएगी।


त्वचा की रक्षा
कपूर का एक गुण यह भी है कि ये त्वचा की पूर्ण देखभाल करता है और पिंपल, कील, मुंहासे, दाग और फोड़े जैसी समस्याओं को आसपास भी नहीं भटकने देता। इसके लिए आपको प्रतिदिन इसका तेल अपने चेहरे पर लगाना होता है।


बालों को मजबूत बनाता है
कपूर का तेल बालों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। कपूर के तेल को किसी अन्य सुंगधित तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाना चाहिए। इस तरह ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है।


फटी एड़ियां ठीक करे
सर्दियों में एड़ियां फट जाती हैं। इससे निजात के लिए थोड़ा गर्म पानी कर लें और उसमें कपूर की कुछ गोलियों को डालें। कुछ देर तक अपने पैरों को इस पानी में रखें और फिर साफ कर लें। इस उपाय को आप 15 से 20 दिनों तक अपनाएं।


घाव में आराम
खेलते-कूदते समय शरीर पर घाव लगना या थोड़ा बहुत हाथ जल जाना बहुत ही सामान्य बात होती है। इसके लिए हम अक्सर किसी एंटीबायोटिक क्रीम या दवाई का इस्तेमाल करते है लेकिन इसकी जगह आप कपूर का इस्तेमाल करें, तो जल्दी आराम मिलेगा।


Next Story