लाइफ स्टाइल

जानें होममेड रेड लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका

Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 12:23 PM GMT
जानें  होममेड रेड लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका
x
क्या आप जानते हैं कि लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक में ऐसे कई हार्श केमिकल्स होते हैं, जिनकी वजह से आपके लिप्स टैन होते जाते हैं?

क्या आप जानते हैं कि लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक में ऐसे कई हार्श केमिकल्स होते हैं, जिनकी वजह से आपके लिप्स टैन होते जाते हैं? आपको हमेशा लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि कभी-कभी ही लिपस्टिक लगानी चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं लिपस्टिक बनाने का नेचुरल तरीका, जिसका इस्तेमाल करके आप घर पर ही नेचुरल लिपस्टिक बना सकते हैं। आपको अगर रेड कलर की लिपस्टिक बनानी है, तो आपके लिए यह तरीका बेस्ट है। रेड कलर की लिपस्टिक किसी पार्टी, फेस्टिवल या नाइट पार्टी के लिए बेस्ट होती है। रेड लिपस्टिक बनाने के इस तरीके में आपको ध्यान रखना है कि आपको रेड फूड कलर अच्छी क्वालिटी का हो। केमिकल वाला रेड कलर कभी न खरीदें। इससे आपके लिप्स टैन हो सकते हैं। आइए, जानते हैं रेड लिपस्टिक बनाने का पूरा प्रोसेस क्या है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 छोटा चम्मच जैतून का तेल
1 छोटा चम्मच मोम
1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
रेड फूड कलरिंग की कुछ बूंदें
कैसे बनाएं
एक बाउल में जैतून का तेल, नारियल का तेल और मोम को पिघला लें और मिला लें। इस मॉइस्चराइजिंग मिक्स में रेड फूड कलरिंग की कुछ बूंदें मिलाएं। मिश्रण को एक साथ मिलाने के लिए एक छड़ी या टूथपिक का प्रयोग करें। इस मिश्रण को एक कन्टेनर में डालें और जमने के लिए फ्रिज में रख दें।
कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल
इस लिपस्टिक को धूप से दूर किसी ठंडी, सूखी जगह पर स्टोर करें। इसका उपयोग लगभग आठ से दस महीने तक किया जा सकता है।


Next Story