- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानें दही का इस्तेमाल...

x
लाइफस्टाइल: खाने के स्वाद को बढ़ाने और सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही का उपयोग त्वचा और बालों पर भी किया जाता है। इसका कारण दही में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। बालों और ्त्वचा पर दही लगाने से क्या होता है, यह जानने के लिए हमने शहनाज हुसैन से बात की है। उन्होंने हमें बताया कि दही के इस्तेमाल से बालों को प्रोटीन मिलता है। चलिए विस्तार से जानत हैं कैसे करें बाल और त्वचा पर दही का उपयोग।
कैसे करें त्वचा पर दही का इस्तेमाल?
दही में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
नहाने से करीब 15-20 मिनट पहले शरीर पर लगा लें।
अब त्वचा को हल्का गीला कर लें और धीरे से रगड़ें।
आखिर में सामान्य तरीके से नहा लें।
दही से कैसे बनाएं स्क्रब
ऑयली स्किन को स्क्रब करने से फायदा होता है। आपको बाजार से महंगे स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप दही से फेस स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए चावल के आटे में, दही और चुटकी भर हल्दी मिक्स करें। अब इस स्क्रब को त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़कर पानी से चेहरे को धो लें।
दही फेस मास्क कैसे बनाएं
दही से फेस मास्क भी बनाया जा सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच चोकर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद, अंडे का सफेद भाग और दही मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।

Manish Sahu
Next Story