लाइफ स्टाइल

जानें कैसे करें साड़ी के साथ ही वेस्टर्न ड्रेस में खुद को स्टाइल

Tara Tandi
23 Jan 2022 8:21 AM GMT
जानें कैसे करें साड़ी के साथ ही वेस्टर्न ड्रेस में खुद को स्टाइल
x
फैशन के नाम पर ज्यादातर स्लिम लड़कियों को ही दिखाया जाता है। ऐसे में मोटी और प्लस साइज की महिलाएं स्टाइल के मामले में पीछे रह जाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फैशन के नाम पर ज्यादातर स्लिम लड़कियों को ही दिखाया जाता है। ऐसे में मोटी और प्लस साइज की महिलाएं स्टाइल के मामले में पीछे रह जाती हैं। लेकिन अगर आप कर्वी फिगर की मालकिन है और खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। मोटी महिलाएं भी स्टाइलिश और ट्रेंडी कप़ड़ें पहन सकती हैं। बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। इस मामले में आप चाहें तो विद्या बालन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें साड़ी के साथ ही वेस्टर्न ड्रेस में खुद को स्टाइल।

अगर आप कर्वी फिगर और प्लस साइज वुमन हैं तो विद्या बालन को देखकर स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। इन दिनों विद्या सोशल मीडिया पर अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका लुक इंप्रेसिव दिख रहा है।
ओवरसाइज ब्लैक शर्ट के साथ मल्टीकलर प्रिंट की स्कर्ट के साथ विद्या बालन गॉर्जियस नजर आ रही हैं। वहीं इस लुक को विद्या ने बोहो लुक की बेल्ट के साथ पेयर किया है। वहीं मिड पार्टीशन हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है। इस आउटफिट को प्लस साइज महिलाएं आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
अगर आप वेस्टर्न वियर को पहनने का शौक रखती हैं तो डेनिम ऑन डेनिम लुक भी ट्राई कर सकती हैं। डेनिम ब्लू शर्ट के साथ मैचिंग जींस के साथ इसे पेयर कर पहना जा सकता है। साथ में इस लुक को आप चंकी ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट करें।
ब्रॉड वेस्ट वाली लड़कियों को पलाजो पैंट्स या फ्लेयर वाली पैंट्स ट्राई करनी चाहिए। साथ में शार्ट कुर्ती या फिर लांग शर्ट के साथ इसे ट्राई करें। वहीं इस लुक को स्लिम दिखाने के लिए मोनोक्रोम लुक को तरजीह दे। विद्या बालन का येलो आउटफिट परफेक्ट है।
अगर आप साड़ी पहना पसंद करती हैं तो कॉटन या सिल्क की साड़ी में भी खूबसूरत दिखेंगी। बस इन्हें पहनते समय ध्यान रखें कि ये मोनोक्रोम हों। एक कलर की साड़ी आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगी। वहीं आप चाहें तो बेल्ट के साथ एक्सेसराइज करें। लेकिन बेल्ट को वेस्ट पर ना लगाकर बस्ट एरिया के नीचे लगाएं। ऐसे में आपकी वेस्ट से लोगों का ध्यान हट जाएगा।
एथिनिक लुक ट्राई करना चाहती हैं तो स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ लांग श्रग या फिर जैकेट पहनें। ये आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगा। वहीं आप चाहें तो मल्टीकलर प्रिंट लांग ड्रेस के साथ भी लांग ब्लेजर ट्राई कर सकती हैं। ये आपको ट्रेंडी लुक देने के साथ ही ठंडी के मौसम में स्टाइलिश लुक देगा। प्लस साइज महिलाएं और लड़कियां थोड़ी समझदारी के साथ खुद स्टाइल कर सकती हैं। मोनोक्रोम के साथ ही हमेशा लाइट फैब्रिक इस्तेमाल करने से स्लिम दिखा जा सकता है।


Next Story