लाइफ स्टाइल

जानिए कैसे बनाएं इटालियन डिश लजानिया

Tara Tandi
19 July 2022 11:52 AM GMT
जानिए कैसे बनाएं इटालियन डिश लजानिया
x
कुछ डिश ऐसी होती हैं जिन्हें खाने का मजा रेस्टोरेंट में ही आता है। जिसमे से एक है चीजी लजानिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कुछ डिश ऐसी होती हैं जिन्हें खाने का मजा रेस्टोरेंट में ही आता है। जिसमे से एक है चीजी लजानिया। परत दर परत वेज और मीट से तैयार इस डिश को ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट में खाना ही पसंद करते हैं। क्योंकि इसे घर में बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। लेकिन अगर आप इस मजेदार इटैलियन डिश को घर में ट्राई करना चाहती हैं। तो इस विधि को फॉलो करें। फिर देखें कैसे लाजवाब चीजी लजानिया बनकर तैयार हो जाएगा।

इटैलियन डिश लजानिया को बनाने की सामग्री
लजानिया पास्ता शीट दस से बारह, तेल दो चम्मच, मक्खन, कटा हुआ लहसुन, प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारी कटी हुई, गाजर कटी हुई, हरी मटर उबली हुई, शिमला मिर्च लाल, पीली हरी बारीक टुकड़ों में कटी हुई, मशरूम, मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स, पानी एक चौथाई कप, व्हाईट सॉस दो कप, टोमैटो सॉस आधा कप, ऑलिव्स तीन से चार कटे हुए, ग्रेटेड चीज एक कप।
लजानिया बनाने की विधि
सबसे पहले लजानिया पास्ता शीट को उबालकर पका लें। साथ ही सब्जियों को काट लें। हरी मटर को उबाल लें। अगर आप घर में ही व्हाईट सॉस तैयार कर रही हैं। तो इसे पहले से ही तैयार कर रख लें। ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। साथ ही बेकिंग डिश पर भी बटर लगाकर ग्रीस कर लें।
अब किसी पैन में बटर और तेल को डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमे प्याज डालकर भूनें। हल्का सा पारदर्शी प्याज हो जाने के बाद इसमे लहसुन के टुकड़े डालें। फिर इसमे शिमला मिर्च सारी तरह की कटी हुई, गाजर कटी हुई, उबली मटर. हरी मिर्च डालकर पकाएं। साथ में काली मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर पकने दें। इन्हें ढंककर अच्छी तरह से पका लें।
अब बेकिंग डिश पर पहली परत लजानिया शीट की रखें। फिर इसके ऊपर व्हाईट सॉस लगाएं। वेजिटेबल की फिलिंग को फैलाएं और टोमैटो सॉस डालें। इस पर मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लैक्स और ग्रेटेड चीज डालकर कई सारी लेयर एक के ऊपर बना लें। सबसे आखिर में व्हाईट सॉस, चीज और टोमैटो सॉस डालकर बेकिंग डिश को 12 से 18 मिनट के लिए बेक करें। फिर बाहर निकालकर गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।
Next Story