लाइफ स्टाइल

जाने घर पर कैसे बनाएं टेस्टी वेज चाऊमीन

Admin4
14 March 2021 12:01 PM IST
जाने घर पर कैसे बनाएं टेस्टी वेज चाऊमीन
x
चाऊमीन खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसके लिए ज्यादातर लोग बाहर खाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको घर पर ही वेज चाऊमीन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज हम आपको घर पर ही वेज चाऊमीन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। घर पर ही ऐसे बनाकर खाएं चाऊमीन, नहीं पड़ेगी मार्केट जाने की जरूरत चाऊमीन खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसके लिए ज्यादातर लोग बाहर खाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको घर पर ही वेज चाऊमीन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री चाउमीन नूडल्स - 200 ग्राम प्याज (कटी हुई)
- 1 कप गाजर (कटी हुई) - 1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
- 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 1 कप कली लहसुन (कटी हुई)
- 3-4 सोया सॉस - 2 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 1 बड़े चम्मच टोमैटो केचप - 1/2 बड़े चम्मच चीनी
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
- स्वादानुसार तेल
- जरूरत के अनुसार
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर चाउमीन उबाल लें।
- फिर इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करके इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें।
- इसके बाद अब प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का पका लें।
- फिर प्याज के भुनने के बाद इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस और टोमैटो केचप मिक्स करें।
- अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चीनी और नमक मिलाकर 2 मिनट के लिए पका लें।
- चाऊमीन को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पका लें। - तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपकी वेज चाउमीन तैयार है।



Next Story