लाइफ स्टाइल

बिना प्याज के सांभर बनाए जानें रेसिपी

Tara Tandi
3 Nov 2021 11:16 AM GMT
बिना प्याज के सांभर बनाए जानें रेसिपी
x
साउथ इंडियन खाने की तो हर घर में इसे अपने तरीके से बनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत के हर शहर में एक ही चीज को बनाने के अलग-अलग तरीके हैं। जैसे कहीं दाल में सिर्फ हींग जीरे काे तड़का लगाया जाता है तो कहीं दाल में करी पत्ते का तड़का लगाया जाता है। वैसे ही अगर बात हो साउथ इंडियन खाने की तो हर घर में इसे अपने तरीके से बनाया जाता है। अगर आप सांबर को आसान स्टेप्स में बिना प्याज के बनाना चाहते हैं तो आपको इस रेसिपी से एक बार जरूर बनाएं। ये खाने में बहुत ही ज्यादा टैंगी लगता है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी-

ऐसे करें तैयारी
सांबर बनाने के लिए आपको लौकी, कद्दू, बेंगन और भिंड़ी की जरूरत होगी। सबसे पहले आप इन सभी सब्जियों को बारीक काट लें। फिर लौकी, कद्दू, बेंगन को अरहर की दाल के साथ नमक और हल्दी डाल कर उबाल लें। जब ये अच्छे से उबल जाए तो आप इसे चम्मच या विस्कर की मदद से घोंट दें। अब टमाटर को बारीक काट लें। अब थोड़ी सी इमली को पानी में भिगो कर रख दें।
ऐसे बनाएं
सांबर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें साबुत लाल मिर्च डालें। फिर इसमें भिंडी डालें। अच्छे से जब फ्राई हो जाए तो इसमें सांबर मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमें टमाटर मिलाएं। अब इसे अच्छे से भूनें। अब इसमें सब्जियां डालें और अच्छे से पकाएं। जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें इमली का पानी मिलाएं। सांबर को अच्छे से पकने के बाद राई का तड़का लगाएं। सांबर तैयार है, इसे धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।


Next Story